Saturday, October 31, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कोसम इनाम ग्राम सभा में कम्बल वितरित किए गये

कोसम इनाम ग्राम सभा में कम्बल वितरित किए गये

कौशाम्बी, डी. एस. ठाकुर। शीत ऋतु से बचने के लिये नगर के गरीब, असहाय तथा निराश्रितों को आज गुरूवार को कोसम इनाम ग्राम सभा में लेखपाल कमलेश कुमार व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शिवपूजन यादव द्वारा पन्द्रह असहायों को लोगों को कम्बल का वितरण किया गया। जिसमें गुड्डू निषाद गढ़वा, रामबाबू बेहनपुरवा, दुवासिया आमाकुआ, बच्चीदेवी नौहाई आदि लोगों को कंम्बल वितरित किया गया। इन लोगों ने सरकार व समाजसेवियों का आभार व्यक्त किया।