Sunday, May 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शिवम स्वरूप ने निःशुल्क नेत्र परीक्षण कैम्प लगवाया

शिवम स्वरूप ने निःशुल्क नेत्र परीक्षण कैम्प लगवाया

कानपुर, फैसेल निहाल। आज गुरूवार को छावनी के सत्तीचौरा में भाजपा के कार्यकर्ता शिवम स्वरूप ने निःशुल्क नेत्र परीक्षण कैम्प लगवाया। नेत्र परीक्षण डा० अभिषेक वर्मा ने किया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैन्टोमेन्ट बोर्ड के उपाध्यक्ष लखन लाल ओमर, छावनी मण्डल अध्यक्ष राम शंकर(बउआ) रहे। छावनी वार्ड नम्बर एक से बडी संख्या में लोगों ने अपना-अपना नेत्र परीक्षण करवाया। इस मौके के पर नीलम अवस्थी, रचित यादव, एड० नरेश कठेरिया, सनी, अश्वनी बिट्टू, अंकित, अजय, लखन, विशाल, निखिल, छोटू आदि लोग मौजूद रहे।