Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। बोलेरो जीप की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हैलट कानपुर भेजा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम जहानाबाद रोड स्थित परास चौराहे में तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल बाइक सवार जसवंत सिंह 45 वर्ष पुत्र राम सिंह यादव व बृजेंद्र सिंह 40 वर्ष पुत्र स्वर्गीय केदारनाथ निवासी राम सारी घाटमपुर घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घटमपुर में भर्ती करवाया, प्राथमिक उपचार के बाद हालत चिंताजनक होने पर दोनों घायलों को इलाज के लिए हैलट कानपुर भेजा गया है।