Thursday, June 25, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ठंड का कहर जारी कौशांबी के लोगों पर भारी

ठंड का कहर जारी कौशांबी के लोगों पर भारी

कौशाम्बी, जन सामना संवाददाता। उत्तर प्रदेश के जनपद कौशाम्बी में एक बार फिर मौसम ने बदला मिजाज, बीती रात से हो रही बारिश के कारण कौशांबी वासियों को ठिठुरन वाली ठंडी हवाओं के कारण घरों में रहने पर मजबूर होना पड़ रहा है। गलन भरी ठंड और बर्फीली हवाओं से जनपदवासियों को ठंड से राहत मिलने के अभी आसार नहीं दिख रहे हैं। इन दिनों कड़ाके की ठंड को देखकर तो ऐसा ही प्रतीत हो रहा है।
ठंड के कारण लोगों के कार्य ठहर से गये है। मौसम की करवट से एक बार फिर से लोगों का आग तापने का सिलसिला जारी हो गया है।