Thursday, May 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राष्ट्रीय लोक अदालत 8 फरवरी को होगी आयोजित

राष्ट्रीय लोक अदालत 8 फरवरी को होगी आयोजित

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देशों के अनुपालन में मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर देहात के निर्देशन में दिनांक 8 फरवरी 2020 द्वितीय शनिवार को प्रातः 10 बजे से दीवानी न्यायालय परिसर, कानपुर देहात में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में आपराधिक शमनीय वाद, धारा-138 पराक्रय लिखित अधिनियम के वाद विद्युत एवंज ल विवाद (चोरी से सम्बन्धित विवाद), राजस्व वाद, व्यवहारिक वाद, पारिवारिक वाद, उत्तराधिकार के वाद तथा अन्य वाद/प्रकरण अधिकाधिक संख्या में निस्तारण किये जाने हेतु लिए जायेंगे।