Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » उलाहना देने पर गर्भवती से की मारपीट

उलाहना देने पर गर्भवती से की मारपीट

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। परास गांव में उलाहना देने से नाराज दबंगों ने गर्भवती से मारपीट की, पीड़िता ने स्थानीय पुलिस से लिखित शिकायत की है। प्राप्त विवरण के अनुसार ग्राम परास निवासी रामबाबू की पत्नी पूजा ने स्थानीय पुलिस को लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की है। कि बीती 8 जनवरी को अपराहन 4:00 बजे मेरे गांव के ही रोशन कन्हैया व गोपी ने मेरे 10 वर्षीय पुत्र साहिल के साथ मारपीट की थी। जिसका उलाहना देने पर उक्त लोगों ने नाराज होकर गाली गलौज करते हुए मेरे घर पर चढ़कर मेरे साथ मारपीट की पीड़ित महिला का आरोप है। कि गर्भवती होने के चलते उसके पेट में अंदरूनी चोटें आई हैं। जब मेरी मां ने बचाने का प्रयास किया तो उसे भी मारा पीटा, चीख-पुकार सुनकर,दौड़े पड़ोसियों के आने पर उक्त लोग धमकी देते हुए चले गए।