Thursday, June 25, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विषाक्त सेवन से युवक अचेत

विषाक्त सेवन से युवक अचेत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना मक्खनपुर क्षेत्र के गांव नगला मवासी में युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गयी, जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
थाना मक्खनपुर क्षेत्र के गांव नगला मवासी निवासी 35 वर्षीय चोखेलाल पुत्र रोहनसिंह ने विगत रात्रि में अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गयी। जिसको परिजनों ने आनन-फानन में उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर में भर्ती कराया। जहाॅ उसका उपचार किया गया।