सासनी/हाथरस, जन सामना संवाददाता। गांव बिलखोरा खुर्द के होमगार्ड की लंबी बीमारी के चलते मौत होने से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के शव का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
जानकारी के अनुसार गांव बिलखौरा कलां निवासी 52 वर्षीय होमगार्ड चंद्रपाल पुत्र सोहन सिंह थाना सासनी कंपनी 7 के तहत हाथरस में एक जनवरी को ड्यूटी पर तैनात किया गया था। जहां उसकी छह जनवरी को ड्यूटी पर तबियात खराब होने के कारण घर चला गया। चंद्रपाल का उपचार जयपुर के एसएमएस हाॅस्पीटल में उपचार चल रहा था। उपचार के चलते चद्रपाल की मौत हो गई। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों ने इसकी सूचना होमगार्ड अधिकारियों को दे दी है। चंद्रपाल ने अपने पीछे पत्नी तथा दो पुत्री एवं एक पुत्र को बिलखते छोडा है।
Jansaamna