Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नगर निगम ने शहर की सड़को पर कराया सैनिटाइजेशन

नगर निगम ने शहर की सड़को पर कराया सैनिटाइजेशन

फिरोजाबाद, एस.के. चित्तौड़ी। नगर निगम स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर की सड़कों पर सैनीटाइजरेशन का कार्य शुक्रवार को भी जारी रहा। टीम ने बस स्टेंड, नगर निगम कार्यालय, घंटा घर से राधाकृष्ण मंदिर, नालबंद चैराहा, रसूलपुर सब्जी मंडी, अम्बेडकर पार्क, उत्तम नगर, रविदास नगर, मक्का काॅलौनी, करीम गंज, नगला गुलरिया, अब्बास नगर, छोटा लालपुर, चिश्ती नगर, दीदामई आदि कई जगहों पर जाकर सैनीटाइजेशन किया। इस दौरान जेडएसओ दलवीर सिंह, अरविंद भारती, जितेंद्र कुमार, मनोज कुमार, दिनेश सिंह, सुरेंद्र यादव, विपिन, सुनहरीलाल, संजीव कुमार चौरसिया आदि मौजूद रहे।