Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जानवरों को चारा खिलाते नगर आयुक्त

जानवरों को चारा खिलाते नगर आयुक्त

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। लाॅकडाउन के बाद शहर में आम लोगों के अलावा पशु, पक्षी भी परेशान नजर आ रहे है। सड़कों पर आवारा घूम रहे गाय एवं अन्य आवारा जानवर भी भूख एवं पेयजल से बेहाल है। शनिवार को नगर आयुक्त विजय कुमार ने जलेसर रोड पर भूख से बेहाल घूम रही गाय को हरा चारा खिलाया। वहीं अन्य पशुओं को खोजकर चारा खिलाने का कार्य नगर निगम की टीम के द्वारा किया गया।