Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गर्म पानी से महिला व बालक झुलसा

गर्म पानी से महिला व बालक झुलसा

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अन्तर्गत एक महिला व एक बालक गर्म पानी से झुलस गये। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया है।
थाना उत्तर के बौधाश्रम निवासी रजनी (23) पत्नी सुरेन्द्र शनिवार को पानी गर्म कर रही थी। तभी अचानक गर्म पानी से भरा भगोना उसके ऊपर पलट गया। जिससे वह झुलस गयी। वही थाना रसूलपुर के आसफाबाद निवासी गोपाल पुत्र देवेन्द्र भी गर्म पानी से झुलस गया। दोनों का उपचार जारी है।