Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पारिवारिक कलह के चलते महिला ने की आत्महत्या

पारिवारिक कलह के चलते महिला ने की आत्महत्या

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरों। थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव छैछापुर में एक महिला ने पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या कर ली। वही माइका पक्ष ने विवाहिता की हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद ससुरालपक्ष के लोग फरार हो गए। मायका पक्ष की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज के लिए भेज दिया।
यशोदा 23 पत्नी उमेश कुमार निवासी छैछापुर थाना नसीरपुर ने पारिवारिक कलह के चलते शुक्रवार की रात्रि मे आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंचे माइका पक्ष के लोगों ने विवाहिता की हत्या का आरोप लगाया है। मृतिका के भाई सत्यपाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि करीब एक साल पूर्व ही उसकी शादी की गई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताडिंत करने लगे। वे आए दिन उसके साथ मारपीट करने लगे। शुक्रवार को भी उसके साथ मारपीट कर उसे फंदे पर लटका दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। महिला की मौत से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। महिला की हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी बीडी पाण्डे नसीरपुर ने बताया कि महिला ने आत्महत्या की है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। मृतिका के भाई सत्यपाल निवासी अलीपुर ने पति सहित सास, ससुर, जेठ, जिठानी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।