Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महात्मा ज्योतिबा राव फुले की धूमधाम से मनाई गई जयंती

महात्मा ज्योतिबा राव फुले की धूमधाम से मनाई गई जयंती

शिकोहाबाद/ फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरों। गांव शहजलपुर में कुशवाहा जिला सभा फिरोजाबाद के महामंत्री ने स्त्री शिक्षा आंदोलन के जनक ज्योतिबा राव फुले की जयंती शनिवार को धूमधाम से मनाई।
शहजलपुर गांव स्थित कुशवाहा जिला सभा फिरोजाबाद के जिला महामंत्री राजू सिंह कुशवाहा ने अपने निवास पर आयोजित की। इसमें उपस्थित लाॅक डाउन का पालन करते हुए, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कार्यकर्ताओं ने महात्मा ज्योतिबाराव फुले की मूर्ति पर फूल माला चढ़ाकर धूमधाम से जयंती मनाई। इस मौके पर जिला महामंत्री ने महात्मा ज्योतिबा राव फुले को महान विचारक लेखक और सत्यशोधक समाज के संस्थापक बताया। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा समाज के विकास के लिए दी गई कुर्बानियां कभी भुलाई नहीं जा सकती। इस मौके पर सभी को अपने अपने घरों में रहने के आदेश भी दिए।