Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मामूली विवाद पर बालक को पीटा, घायल

मामूली विवाद पर बालक को पीटा, घायल

फिरोजाबाद,एस. के. चित्तौड़ी। जसराना के गांव नगरिया में रविवार की सांय मामूली सी बात पर एक बालक को मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। जिसे चिंताजनक हालत में आगरा रैफर किया गया है।
जनपद मैनपुरी के थाना ओरछा क्षेत्र निवासी हरवीर सिंह (13) पुत्र लाल सिंह अपनी बुआ के यहां गांव नगरिया आया था। बताया जाता है कि रविवार की सांय उसकी परिवार के ही युवक गुमानी से किसी बात पर विवाद हो गया। आरोप है कि गुमानी ने किसी तेज धार हथियार से इसके सिर पर प्रहार कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। परिजन उसे आनन फानन में उपचार के लिये जिला अस्पताल लेकर आये। जहां चिकित्सक ने हालत नाजुक होने पर उसे आगरा रैफर कर दिया है। झगड़े की अन्य घटनाओं में अंषू दयाल पुत्र हरीषंकर, नीरज पुत्र मुकेष कुमार विलहना बसई मौहम्मदपुर घायल हो गये।