Sunday, June 21, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जिलाधिकारी ने थोक मार्केट का निरीक्षण किया

जिलाधिकारी ने थोक मार्केट का निरीक्षण किया

कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी डॉ ब्रह्मदेव राम तिवारी ने नया गंज, कलेक्टर गंज तथा शक्कर पट्टी आदि आवश्यक वस्तुओं की थोक मार्केट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थोक मार्केट के व्यापारियों से वार्ता करते हुए आवश्यक वस्तुओं के थोक मार्केट को निर्धारित समय के अनुसार ही खुलने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन नियमित रूप से कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति को चालू रखते हुए सोशल डिस्टेंशन का भी विशेष रूप से सभी लोग ध्यान रखें, इसमें किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। निरीक्षण के दौरान डीआईजी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित नगर में स्टेट हिमांशु गुप्ता भी उपस्थित रहे।