Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बाज लैबोरेट्रीज व श्रीराम सार्वजनिक सेवा समिति ने मंडलायुक्त 10 लाख का चेक सौंपा

बाज लैबोरेट्रीज व श्रीराम सार्वजनिक सेवा समिति ने मंडलायुक्त 10 लाख का चेक सौंपा

कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो। “बात है कुछ ऐसी, कि हस्ती मिटती नहीं हमारी” यह पंक्तियाँ जिस संदर्भ में भी लिखी गई हों किन्तु आज संकट/महामारी के दौर में यह पंक्तियाँ उन विशाल हृदय वालों पर भी चरितार्थ हो रहीं हैं, जो लोग तन, मन व धन से आगे आकर सहयोग कर रहे हैं। ऐसा एक नाम है बाज लैबोरेट्रीज के मालिक व श्रीराम सार्वजनिक सेवा समिति पशुपति नगर, किदवई नगर के मुख्य संरक्षक पी0 के0 बाजपेयी एवं शुभम त्रिवेदी S/O महेश त्रिवेदी (विधायक) का है। इन्होंने आज मंडलायुक्त डॉ सुधीर एम बोबडे को रु0 10 लाख के 02 चेक (प्रत्येक चेक रु 05 लाख) PM care फण्ड/PM नेशनल रिलीफ फण्ड के लिए दिए।
श्री बोबडे ने तारीफ करते हुए कहा है कि पूरे जनपद में ऐसे दरियादिल वालों के सहयोग से लॉक डाउन के दौरान गरीबों को भोजन दिया जा रहा है तथा CM/PM फण्ड में सहयोग भी प्राप्त हो रहा है।