Sunday, September 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नई देशी शराब ठेका खोलने के विरोध में महिलाओं ने दुकान के बाहर धरना प्रदर्शन किया

नई देशी शराब ठेका खोलने के विरोध में महिलाओं ने दुकान के बाहर धरना प्रदर्शन किया

कानपुर नगर, जन सामना संवाददाता। थाना चकेरी अंतर्गत काशीराम हॉस्पिटल के सामने शिव कटरा मोड़ पर नई देशी शराब ठेका खोलने के विरोध में महिलाओं और क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों ने विरोध दर्ज कराते हुए कोई कार्यवाही ना होने के चलते क्षेत्रीय लोगों ने आज सुबह से ही शराब की दुकान के बाहर बैठकर धरना प्रदर्शन किया। नई दुकान ना खोलने की मांग करी क्षेत्र की महिलाओं ने कहा देसी शराब की नई दुकान जहां खोली जा रही है। वह घनी आबादी का क्षेत्र है जहां पर महिलाओं बच्चों का लगातार आवागमन रहता है कई प्रतिष्ठित मंदिर अगल बगल में है। काशीराम हॉस्पिटल ठीक सामने हैं कोरोना का संकट काल पहले ही हम सब पर कहर बरपा रहा है और अब शराब का ठेका सामने आ गया है। ठेका खुलने से क्षेत्र में बहुत गंदगी और अराजकता का माहौल हो जाएगा जो यहां के रहने वालों के लिए बड़ा ही घातक साबित होगा। वही क्षेत्र के संभ्रांत लोगों और महिलाओं ने कड़ी चेतावनी देते हुए ठेका ना खोलें की मांग की है और कहा कि अगर यहां ठोका खोला गया तो इसका कड़ा विरोध करने को बाध्य होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस और जिला प्रशासन की होगी।