Sunday, May 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। अज्ञात कारणो के चलते विवाहिता ने गले मे फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या कर ली। विवाहिता की आत्महत्या करने से क्षेत्र में सनसनी फेल गई। वंही घटना की सूचना पाकर पंहुची थाना पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुये मामले में जाँच शुरू कर दी है।
आपको बतादे घटना जिले के थाना कोतवाली सासनी क्षेत्र के गाँव सरदा नगला की है। यहां शुक्रवार को गांव सरदा नगला निवासी चंद्रमोहन सिंह की पत्नी लछमी देवी ने अज्ञात कारणो के चलते खुदको कमरे में बंद कर गले में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। विवाहिता के आत्महत्या करने से क्षेत्र में सनसनी फेल गई। घटना की सुचना पाकर थाना सासनी पुलिस के साथ मौके पर पंहुचे पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर रामशब्दः यादव ने मामले में छानबीन करते हुये विवाहिता का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुये अपनी जाँच शुरू कर दी है।