Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बचाब में आये युवक का ईट से फोड़ा सिर

बचाब में आये युवक का ईट से फोड़ा सिर

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना नारखी के गांव नगला अमान में दो पक्षो में हो रहे विवाद के दौरान बीच बचाब कराना एक युवक को महंगा पड गया। एक पक्ष ने युवक के सिर में ईट मार दी। जिससे उसका सिर फट गया। परिजन युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। थाना नारखी के गांव नगला अमान निवासी शिम्मू व उसके पडोसी रामवीर, तलबो बंजारों में किसी बता को लेकर मारपीट हो रही थी। विवाद को शांत कराने के उददेश्य से 20 वर्षीय बीरेन्द्र पुत्र भवरसिंह दोनो लड़ रहे लोगों का बीच-बचाब करने गया था। उसी दौरान तलबो द्वारा ईट मार कर वीरेन्द्र का सिर फोड़ दिया। जिससे वह लहू-लुहान होकर जमीन पर गिर गया। जिसको 108 की एम्बुलेन्स की सहायता से उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।