उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी का आवाहन पत्र भाजपा सरकार की पोल खोलेगा
पूर्व विधायक कमलेश दिवाकर ने कहा इस सरकार में किसान मजदूर नवजवान बदहाल
छात्र सभा के पूर्व प्रदेश सचिव विजय गुप्ता ने कहा भाजपा ने कोरोना महामारी पर राजनैतिक लाभ लेने की कोशिश की
युवजन सभा के पूर्व प्रदेश सचिव हाजी फैजान खान ने कहा भाजपा ने राहत कार्यो में भी भेदभाव किया
सपा नेता संजीव पाल ने कहा भाजपा अमीरों के लिए काम कर गरीबों को परेशान करती है
रसूलाबाद/कानपुर देहात, संतोष गुप्ता। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रमोद यादव के रसूलाबाद में प्रथम आगमन पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्तायों ने उनका गर्म जोशी के साथ स्वागत कर उन्हें मालाये पहनाई जहां जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओ को समाजवादी पार्टी का आवाहन पत्र देकर कार्यकर्तायों से अपील की कि कार्यकर्ता गाँव-गाँव जाकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता को बताकर पूर्व में समाजवादी पार्टी द्वारा प्रदेश में किये गए जनहित के कार्यो से अवगत कराकर जनता की समस्याओं के निस्तारण में हर सम्भव सहयोग करे।
रसूलाबाद के जी एन एजुकेशन सेंटर में सोमवार हुए एक सादे समारोह में जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सत्ता में भाजपा ने 6 वर्ष पूरे कर लिए है लेकिन इन वर्षों में भाजपा ने गरीबो, मजदूरों, किसानों और मजदूरों के हित मे जो बड़ी बड़ी घोषणाएं की उनपर अमल न कर देश की जनता को मात्र गुमराह ही किया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार मनमानी पर उतारू है और नागरिकों के अधिकारों को कुचला जा रहा है जो संवैधानिक व लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सीधा हमला है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में भी भाजपा सरकार का चौथा वर्ष है उनका आरोप था कि इस सरकार ने भी अपनी एक भी जनहित की योजना शुरू नही की है और समाजवादी पार्टी सरकार के कामो पर अपना नाम लगा ने के अलावा कुछ नही किया।थोथे वायदे और झूठी घोषणाएं करने डबल इंजन सरकारों में बस प्रतियोगिता होती रहती है। उन्होंने समाजवादी पार्टी की सरकार में हुए विकास कार्यो की चर्चा करते हुए कहा कि आज विकाश कार्यो के कारण ही इस प्रदेश की जनता एक बार फिर अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बना देखना चाहती है।
पूर्व विधायक कमलेश दिवाकर ने कहा कि भाजपा राज में किसान कामगार श्रमिक और नवजवान सबसे ज्यादा बदहाल है किसानों को राहत देने की जगह कर्ज पर जीने की सलाह दी जा रही है। उनका कहना था कि 5 वर्ष में देश मे 60 हजार से ज्यादा किसानों ने मजबूरी वश आत्महत्याएं की है।
समाजवादी पार्टी छात्र सभा के पूर्व प्रदेश सचिव विजय गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार ने कोरोना महामारी पर भी राजनैतिक फायदा उठाने में कोई कसर नही छोड़ी ताली थाली बजवाने से लेकर दिया बत्ती जलाने को उपचार बताकर 21 दिन में कोरोना संकट खत्म हो जाने का झूठा भरोसा दिया ।आज बीमारी लगातार बढ़ती जा रही है। हजारो संक्रमित जान गवा चुके है और प्रधान मंत्री जी अब कह रहे है कि अब लोगो को कोरोना के साथ रहने की आदत डाल लेनी चाहिए।
युवजन सभा के पूर्व प्रदेश सचिव हाजी फैजान खान ने कहा कि कोरोना महामारी में यह सरकार एक बड़ी आबादी को राशन नही दे पाई।उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि राहत कार्यो में भी भाजपा ने भेदभाव किया विपक्ष को राहत कार्य से रोका गया तानाशाही देखिए कि जिन्होंने गरीबो को भोजन दिया उन विपक्षियों के खिलाफ मुकदमे तक दर्ज कराए फिर भी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता गरीबो को खाना राशन के आर्थिक मदद देते रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में सत्ता संरक्षित अपराधों की बाढ़ सी आ गयी है किसी ने आवाज उठाने की कोशिश की तो उसे दबाया जा रहा है। उन्होंने चेताते हुए कहा कि सरकारे आती जाती रहती है लोगो को यह ध्यान रखने की जरूरत है कि क्रिया की प्रतिक्रिया होना स्वाभाविक होती है। सपा के वरिष्ठ नेता संजीव पाल ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है भाजपा अमीरों के लिए काम कर गरीबो को परेशान करती है। इसके पूर्व हाजी फैजान खान ने जिलाध्यक्ष को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया।
इस मौके पर सपा के वरिष्ठ नेताओं में पुष्पेंद्र सिंह यादव, आलोक रत्न यादव, नीलम कठेरिया, छात्र सभा के जिलाध्यक्ष निर्देश यादव, घनश्याम सिंह, नत्थू यादव, अभय गुप्ता उर्फ चंदन गुप्ता, ज्ञानेंद्र यादव, नबाब सिंह यादव, धीरज यादव, सत्यम सिंह कठेरिया, अभिषेक कठेरिया, ललित कुमार, सतेंद्र सिंह यादव अध्यक्ष विकलांग एसोसिएशन, लालू यादव, राजेश यादव, ईशान यादव, इकलाख खान, मुकीम खान, हासिम खान, पिंटू ठाकुर सहित अन्य कई नेता मौजूद रहे।
Home » मुख्य समाचार » समाजवादी कार्यकर्ता गाँव-गाँव जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार करे: प्रमोद यादव
Jansaamna