कानपुर नगर, अर्पण कश्यप। बिधनू के न्यू आजाद नगर चौकी क्षेत्र में बीते दिन दबंगों की छेड़छाड़ से परेशान छात्रा की सुसाईड मामले में पकडे गये दोनो आरोपियों में एक का हुआ हाफएनकाउंटर।
घटना के बाद परिजनों को अवैध तमंचा दिखा कर धमकाने गये आरोपी गोपाल को तमंचे की बरामदगी के लिये ले गयी पुलिस पर गोपाल द्वारा की फायरिंग की जवाबी कार्यवाही में पुलिस द्वारा मारी गयी गोली से घायल आरोपी को इलाज के लिये अस्पताल भेजा गया।
पीड़िता ने छेड़छाड़ की घटना के बाद गले में फंदा डाल कर खुदखुशी कर ली थी। जिसके कुछ ही देर बाद बिधनू पुलिस ने तीन आरोपियों में से दो आरोपी गोपाल और पवन को पकड लिया था। जबकि अनुज अभी भी फरार हैं। पूछताछ में गोपाल ने बताया की घटना के बाद दबंगों ने छात्रा के परिजनों को तमंचा दिखा कर मुंह बंद रखने की धमकी दी थी।
तमंचे की बरामदगी के लिये देर रात बिधनू पुलिस गोपाल को घटनाक्रम की जानकारी व तमंचा बरामदगी के लिये उसके बताये हुऐ जगह पर ले गयी जहाॅ तमंचा पाते ही गोपाल ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसकी जवाबी कार्यवाही में पुलिस द्वारा की गई फायरिंग से गोपाल के पैर में गोली लगने से घायल गोपाल अचेत होकर वही गिर गया जिसे पुलिस द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वही इस घटनाक्रम की जानकारी देते हुये एसपी साउथ अपर्णा गुप्ता ने बताया कि पकडे गये आरापियों पर गंभीर धाराओं के साथ पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। वही फरार अनुज की धरपकड के लिये भी टीमे गठित कर छापेमारी शुरू की जायेगी।
https://www.youtube.com/watch?v=cfCdBWfKifk&feature=youtu.be
Jansaamna