Sunday, May 3, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अमिताभ, नूतन ठाकुर बिकरू, चौबेपुर जायेंगे

अमिताभ, नूतन ठाकुर बिकरू, चौबेपुर जायेंगे

लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। एक्टिविस्ट डॉ नूतन ठाकुर ने आज कहा कि वे और उनके पति आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर 2/3 जुलाई 2020 को घटी लोमहर्षक घटना स्थल ग्राम बिकरू, थाना चौबेपुर सहित अन्य तमाम संबंधित घटनास्थलों पर 1-2 दिन के अन्दर जायेंगे।
उन्होंने कहा कि उनके जाने का मुख्य मकसद मौके की सत्यता को सीधे तौर पर जानना-समझना तथा सीधी जानकारी प्राप्त कर उसके अनुसार आगे की विधिक कार्यवाही करना होगा।