Wednesday, April 30, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » संदिग्धावस्था में फांसी लगने से नवविवाहिता की मौत

संदिग्धावस्था में फांसी लगने से नवविवाहिता की मौत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना खैरगढ़ क्षेत्र अन्तर्गत एक नवविवाहिता की संदिग्धावस्था में फांसी लगने से मौत हो गयी। मायका पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज की खातिर हत्या का आरोप लगाया है।
खैरगढ़ निवासी 20 वर्षीय आशा देवी पत्नी गीतम सिंह की संदिग्ध परिस्थतियों में शुक्रवार की रात्रि फांसी लगने से मौत हो गयी। घटना की जानकारी जैसे ही उसके मायका पक्ष को हुई तो वह भी मौके पर आ गये। मक्खनपुर निवासी मृतका के पिता जबर सिंह ने बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी दो साल पूर्व की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर आशा का उत्पीड़न करते थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया है।