Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » खेत में मिला नवजात का भ्रूण

खेत में मिला नवजात का भ्रूण

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। खैरगढ़ क्षेत्र अन्तर्गत एक नवजात का भू्रण पड़ा मिलने से सनसनी फैल गयी। भ्रूण को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया है।
खैरगढ़ क्षेत्र अन्तर्गत ग्रामीणों ने खेत पर एक भ्रूण पड़ा देखा तो वह सन्न रह गये। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है। आशंका जाहिर की जा रही है कि किसी ने लोकलाज के भय से इसे यहां फेंका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।