Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नहर में मिला युवक का शव

नहर में मिला युवक का शव

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। शिकोहाबाद के भूड़ा नहर में एक युवक का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गयी। पुलिस शव को जिला अस्पताल लायी है।
शिकोहाबाद के भूड़ा नहर में सोमवार को एक युवक का शव पड़ा देख लोगों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है। मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष है। शव की पहचान नहीं हो सकी है।