Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » चोरी की बाइक के साथ चोर गिरफ्तार

चोरी की बाइक के साथ चोर गिरफ्तार

कौशाम्बी, विकास सिंह। पकड़े गए युवकों के पास से चोरी की बाइक बरामद हुई है। साथ ही 315 बोर के तमंचे भी मिले हैं। गिरफ्तार हुए युवक कांशीराम कॉलोनी गांधी नगर निवासी राहुल, सदर कोतवाली के चकिया निवासी नथई पासी, खोरा निवासी हरिमोहन, सैनी निवासी संदीप, भेलखा निवासी पिंटू और विनोद के रूप में हुई है। पुलिस ने युवकों की निशानदेही पर भेलखा गांव से दो और बाइक बरामद की है। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर पकड़े गए युवकों को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वालों में एसआई इंद्रकांत यादव, सिद्धार्थ सिंह, राजेश यादव, प्रशांत कुमार, हरपाल, मनीष और संतोष शामिल हैं। सदर कोतवाली पुलिस ने ओसा चौराहा में चोरो को पकड़ा है।