Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » तीन पशु तस्कर गिरफ्तार

तीन पशु तस्कर गिरफ्तार

2017.04.01 15 ravijansaamnaहाथरस/सासनी, जन सामना संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने हनुमान चैकी क्षेत्र से तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा हैं पुलिस ने इनके कब्जे से एक दर्जन से अधिक पशुओं को बरामद किया है। आज एसआई रामदास पचैरी हनुमान चैकी पर वाहन चैकिंग कर रहे थे। इसी बीच उन्हें एक ट्रक सासनी की ओर से आता दिखाई दिया। जिसे रोकने का इशारा किया तो चालक ने ट्रक की गति और तेज कर दी। एसआई ने पीछा कर कुछ ही कदमों की दूरी पर ट्रक को पकड़ लिया। जिसमें चालक सहित बैठे तीन लोगों को पकड़ कर ट्रक सहित कोतवाली ले जाए।  जहां ट्रक में चौदह भैंस जो क्षमता से अधिक संख्या में भरी थीं तथा एक भैंसा भी बरामद किया। पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर तीनों लोगों को जेल भेजा है। तथा ट्रक एवं पशुओं को अपने कब्जे में ले लिया है। पकडे गये युवकों के नाम सोहिल पुत्र शरीफ वाहिद पुत्र अजहर तथा जाकिर पुत्र शमसुद्दीन निवासी मोहल्ला मिर्जा पाडा थाना सादाबाद बताया है। तथा ट्रक संख्या- एचआर 47-2399 बताया है।