Tuesday, April 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शराब पीने को मना करने पर दुकानदार धुना गया

शराब पीने को मना करने पर दुकानदार धुना गया

2017.04.19 09 ravijansaamna
दुकान पर तोड़फोड के बाद बिखरा पड़ा सामान

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। शराब पीने की मना करना दुकानदार को उस समय भारी पड़ गया। जब उसने दुकान पर शराब पीने की मना किया तो नामजदों ने दूकानदार के साथ मारपीट कर दी। गौरव राठौर पुत्र प्रेम बहादुर राठौर की बौधाश्रम पर कबीर नगर में जनरल स्टोर की दुकान है। वह अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। तभी घमण्डी और सोनू नामक व्यक्तियों ने दुकान पर शराब पीने का क्रम शुरू कर दिया। इस पर दुकानदार ने लोगों से शराब पीने की मना कर दिया। इसी बात को लेकर बौखलाए नामजदों ने दुकानदार के साथ मारपीट की घटना को अंजमा देते हुए कथित रूप से दुकान पर तोड़फोड़ करते हुए गल्ले में रखी हजारों रूपए की नगरी भी उड़ा ली। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई लेकिन इससे पूर्व आरोपी मौके से भाग खड़े हुए।