Tuesday, June 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » श्याम सरोवर सौन्दर्यीकरण का पालिकाध्यक्ष ने किया निरीक्षण

श्याम सरोवर सौन्दर्यीकरण का पालिकाध्यक्ष ने किया निरीक्षण

हाथरस। मथुरा रोड स्थित श्याम सरोवर के सौन्दर्यीकरण का कार्य दिन रात पालिकाध्यक्ष पं. आशीष शर्मा द्वारा कराया जा रहा है। पालिकाध्यक्ष द्वारा आज मौके पर जाकर श्याम सरोवर के कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय पालिकाध्यक्ष द्वारा निर्देश दिए गए कि इस सौन्दर्यीकरण के कार्य में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं होनी चाहिए।
पालिकाध्यक्ष ने बताया कि पहले इस स्थल पर भूमाफियाओं का कब्जा हुआ करता था। जिसको पालिका परिषद द्वारा शासन प्रशासन कि मदद से इसको अपने कब्जे में लिया गया और अब इस स्थल पर जल्द ही मृत बच्चों के दाह संस्कर का अच्छा मोक्षधाम बनाया जाएगा।