Tuesday, April 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » 26 को निकलने वाली अम्बेडकर शोभायात्रा में पुलिस रहेगी मुस्तैद

26 को निकलने वाली अम्बेडकर शोभायात्रा में पुलिस रहेगी मुस्तैद

कोतवाली में बैठक संपन्न
हाथरस, नीरज चक्रपाणि। डा.भीमराव अम्बेडकर की 126वीं जयंती पर आगामी 26 अप्रैल को निकलने वाली शोभायात्रा को लेकर कोतवाली सदर में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शोभायात्रा में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था, शोभायात्रा मार्ग व यात्रा को अनुशासित तरीकों से सम्पन्न कराने इत्याादि को लेकर विभिन्न मुददों पर चर्चा की गयी। पुलिस प्रशासन ने आश्वासन देते हुये कहा कि पुलिस व्यवस्था पूर्ण रूप से मुस्तैद रहेगी यात्रा के दौरान अगर कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार की अभद्रता व उत्पाद करता है तो उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही की जाएगी। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक आरके गौतम, उपजिलाधिकारी सदर राकेश गुप्ता, शहर कोतवाल सूर्यकांत द्विवेदी एवं शोभायात्रा के अध्यक्ष प्रिंस आजाद व जाटव एकता समिति के अध्यक्ष मूलचंद निम, लल्लन बाबू एड, अगम प्रिय सत्संगी, सुरजीत सिंह, संजय सेठ, गगन भारती एड, राकेश विमल, रामकिशोर, बौद्ध राजेन्द्र, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।