Tuesday, April 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विधायिका ने किया अस्पताल का निरीक्षण

विधायिका ने किया अस्पताल का निरीक्षण

2017.04.22 16 ravijansaamnaकानपुर/घाटमपुर, शीराजी। आज सुबह करीब दस बजे क्षेत्रीय विधायक कमल रानी वरूण ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में औचक निरीक्षण कर डाक्टरों की उपस्थिति दवाओं की आपूर्ति और मरीजों की समस्याओं की जानकारी ली। निरीक्षण के समय अधीक्षक नीरज सचान गायब मिले तथा नेत्र चिकित्सक उदय सिंह की नेत्र मरीजों ने धन उगाही की शिकायत की। चश्मे के नाम पर जबरन वसूली का आरोप लगाया। करीब 11 बजे आयुर्वेदिक अस्पताल निरीक्षण निरीक्षण को पहुंची विधायिका को मात्र चपरासी के दर्शन हुए, यहाॅं अस्पताल की हालत अत्यंत दयनीय मिली। इस मौके पर जिला महामंत्री कमलेश त्रिवेदी, वेदव्रत सचान, विवेक शुक्ला, दलजीत सिंह, अमित तिवारी, दिलीप पटेल, उमेश दुबे मौजूद रहे।