Saturday, September 19, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » धान क्रय केंद्र खोले जाने की मांग को लेकर दिया ज्ञापन

धान क्रय केंद्र खोले जाने की मांग को लेकर दिया ज्ञापन

चकिया/चन्दौली,जन सामना। समाजवादी पार्टी के नेता राम अधार जोसेफ ने विकासखंड शहाबगंज,चकिया, नौगढ़ में बंद पड़े धान क्रय केंद्रों को तत्काल प्रभाव से खोलने को लेकर उप जिलाधिकारी अजय मिश्रा को ज्ञापन दिया। बताया गया कि उन्होंने ब्लॉक शहाबगंज के अंतर्गत ईशापुर, धनरिया, बेलावर तथा चकिया, नौगढ़ के अंतर्गत क्रय केंद्र खोलने के लिए ‌ एसडीएम अजय मिश्रा को ज्ञापन दिया। इस दौरान डॉ राम अधार जोसेफ ने बताया कि अगर धान क्रय केंद्र नहीं खुला तो 1 फरवरी से इसी तहसील परिसर में धरना देने के लिए बाध्य होंगे।इस मौके पर अजय शेखर उर्फ पुल्लू यादव, राकेश मोदनवाल, रामलाल सिंह पूर्व प्रधान, संजय यादव, प्रेम नारायण सिंह यादव आदि लोग उपस्थित थे।