Tuesday, June 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जहरखुरानों ने लूटा भैंस व्यापारी को

जहरखुरानों ने लूटा भैंस व्यापारी को

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। सिरसागंज पैंठ में जा रहे आगरा निवासी दो पशु व्यापारियों को जहर खुरानों ने अपना शिकार बना लिया। दोनों को अचेतावस्था में जिला अस्पताल उपचार के लिए लाया गया। आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र मुल्ला की पुलिया निवासी दो सगे भाई 45 वर्षीय अल्लाद्दीन पुत्र सिम्मोली, वीरी आज सुबह प्राईवेट वाहन द्वारा सिरसागंज स्थित पशु पैठ में भैस लेने के लिए आ रहे थे। रास्ते में अज्ञात लोगों द्वारा मित्रता करने के बाद पेय पदार्थ में विषाक्त दे दिया। जिससे वह अचेत हो गये, जिनके पास रखी लगभग 70 हजार की नगदी लूट ले गये। अचेत दोनो भाईयों को सड़क के किनारे छोड़ दिया। मौके पर पहुंची इलाका पुलिस ने दोनो लोगों को अचेत हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।