Saturday, June 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पत्नी की हत्या में पति और वो गिरफ्तार

पत्नी की हत्या में पति और वो गिरफ्तार

सुमेरपुर,हमीरपुर। पति पत्नी और वो के चक्कर में हुई पत्नी की हत्या में पुलिस ने फरार चल रहे पति और वो को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरी पत्नी के साथ मिलकर पहली पत्नी को मारपीट कर मौत के घाट उतारने वाले पति और उसकी दूसरी पत्नी को पुलिस ने कस्बे के पैलानी तिराहे से गिरफ्तार करके जेल भेजा है। कस्बे के अमिलिया बाडा मुहाल निवासी संतोष वर्मा ने अपनी दूसरी पत्नी सुमन वर्मा के साथ मिलकर पहली पत्नी विनीता को गत 28 जुलाई को जमकर मारा पीटा था। इसकी 30 जुलाई को उपचार के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई थी। मृतका के पिता फत्तेपुरवा गुसियारी मौदहा निवासी गिरधारी वर्मा ने दामाद संतोष एवं बेटी की सौतन सुमन के खिलाफ दहेज के लिए प्रताडित कर मारपीट करने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने पिता की तहरीर पर 498 ए, 304 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। रविवार को सुबह कस्बा इंचार्ज रविंद्र सिंह ने दोनों को पैलानी तिराहे के पास से गिरफ्तार करके जेल भेजा है।