Friday, September 18, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » प्रभारी मंत्री ने जिलाधिकारी के साथ किया जिला अस्पताल का निरीक्षण

प्रभारी मंत्री ने जिलाधिकारी के साथ किया जिला अस्पताल का निरीक्षण

हाथरस । संचारी रोगों को दृष्टिगत रखते हुए जनपद के प्रभारी मंत्री पंचायती राज विभाग उ0प्र0,  भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने जिलाधिकारी रमेश रंजन के साथ जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मा0 प्रभारी मंत्री ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से उनके स्वास्थ्य, जिला प्रशासन द्वारा मुहैया करायी जा रही स्वास्थ्य सेंवाओं एवं दवाइयों की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि संचारी रोगों से पीडित मरीजों को किसी भी प्रकार की समस्या नही होनी चाहिए। बुखार से पीडित मरीजों की अधिक से अधिक संख्या में मलेरिया, डेंगू, वायरल एवं टाईफाइड, एन0टी0पी0सी आदि की जांच कराए जाने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, विधायक सदर, विधायक सदर सि0 राऊ, जिला अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष हाथरस आदि उपस्थित रहें।