Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजयुमो ने गांधी जयन्ती पर की साफ सफाई

भाजयुमो ने गांधी जयन्ती पर की साफ सफाई

हाथरस। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा शहर कमेटी द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत भाजयुमो नगर अध्यक्ष शुभम मंडल के नेतृत्व में महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर नगर में मधुगढ़ी महात्मा गांधी पार्क में साफ सफाई कर एवं गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यर्पण किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री, मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष नवनीत गौतम मौजूद थे। इस मौके पर जिला महामंत्री ष्णा यादव, रजत चौधरी एवं नगर कमेटी से रोहन पाठक, अरुण उपाध्याय, मोहित वर्मा, दीपक वार्ष्णेय, मोहित ठाकुर, गोविन्द वार्ष्णेय, शुभम माहेश्वरी, ऋषभ बाल्मीकि, हरिओम गुलाटी, अमन गोस्वामी, शुभम सोनी, शीलू शर्मा, अभिषेक गौड़, आदित्य मालपानी आदि उपस्थित थे।