Saturday, October 31, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » चार लोगों को जेल भेजा

चार लोगों को जेल भेजा

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग-अलग थाना क्षेत्र पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार करने के बाद विभिन्न धाराओं में अभियोग दर्ज करने के बाद जेल भेजा। थाना दक्षिण पुलिस ने विगत रात्रि में कोटला मोहल्ला से गस्त के दौरान काले बाल्मीक पुत्र भूदेव, देवनगर निवासी 21 वर्षीय पुनीत शर्मा पुत्र मुन्ना लाल को गस्त के दौरान दबोच लिया। जिनके खिलाफ थाने में अभियोग दर्ज करने के बाद जेल भेजने की कार्यवाही की गयी। दूसरी घटना में थाना बसई मौहम्मदपुर ने तोतलपुर के समीप सड़क के किनारे आपस में मारपीट कर रहे। 19 वर्षीय सुरेश पुत्र लालाराम, गांव कुतुकपुर निवासी 22 वर्षीय अरविन्द पुत्र प्रभूदयाल को गिरफ्तार कर लिया। जिनके खिलाफ शान्ति भंग की धाराओं में अभियोग दर्ज कर जेल भेजा।