Monday, May 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,चर्चायें

अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,चर्चायें

हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के मौहल्ला रमनपुर में आज सुबह एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने की खबर से पूरे क्षेत्र में भारी सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई तथा घटना की सूचना पाकर मौके पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया है।
थाना हाथरस गेट क्षेत्र के मौहल्ला रमनपुर निवासी करीब 48 वर्षीय अनिल शर्मा पुत्र ओमप्रकाश की आज सुबह अपने ही घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई तथा मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में जहां भारी सनसनी फैल गई। वहीं परिजनों में भारी कोहराम मच गया तथा परिजन तत्काल उक्त व्यक्ति को उपचार हेतु बागला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर तत्काल थाना हाथरस गेट पुलिस पहुंच गई और पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। उक्त घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।