Monday, May 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » प्लास्टिक का बहिष्कार करते हुये कपड़े की थैली बांटी

प्लास्टिक का बहिष्कार करते हुये कपड़े की थैली बांटी

हाथरस। जॉयंटस ग्रुप ऑफ हाथरस रंगोली द्वारा अलीगढ़ रोड पर सब्जी व फल वालों को प्लास्टिक का बहिष्कार करते हुए कपड़े की थैली बांटीं और लोगों में जागरूकता फैलाई की प्लास्टिक की थैली पृथ्वी को दूषित करने का एक प्रमुख कारण है। इस बात को ध्यान में रखते हुए थैली का बहिष्कार करना और रिसाइकल होने वाली थैली का प्रयोग करना सिखाया। इस जागरूकता में फेडरेशन ऑफिसर एवं आईबीपी सोनल अग्रवाल, ग्रुप की अध्यक्षा ऋचा अग्रवाल, डीओ ए जिया रस्तोगी, कोषाध्यक्ष शिल्पी खंडेलवाल के साथ कविता गर्ग सौम्या जैन आदि मौजूद थीं।