Friday, June 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बजी जिला पंचायत चुनाव घंटी, दावेदार ठोक रहे ताल

बजी जिला पंचायत चुनाव घंटी, दावेदार ठोक रहे ताल

हरिद्वार।जिला पंचायत चुनाव की लहर पूरे हरिद्वार में अब जोरों पर है। विभिन्न सीटों से अलग.अलग दावेदार जिला पंचायत सदस्य के लिए अपना नाम आगे करने में लगे हैं। इनमें कुछ नए चेहरे हैं तो कुछ पुराने कार्यकर्ता सभी अपनी.अपनी सीटों पर खुद को प्रबल दावेदार साबित करने में लगे हुए हैं। इसी क्रम में जिले की सबसे हॉट सीट मानी जा रही जमालपुर कलां सीट पर भी कई दावेदारों ने अपनी दावेदारी जताई है। इनमें एक नाम जमालपुर निवासी रीमा गुप्ता का भी प्रबल दावेदार के रूप में सामने आया है, जमालपुर कलां की रहने वाली रीमा गुप्ता काफी लंबे समय से संगठन में सक्रिय पदों पर कार्य कर रही हैं पूर्व में ग्राम पंचायत सदस्य रह चुकी रीमा गुप्ता हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा की महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष भी रही है और दो बार से हरिद्वार जिले की महिला मोर्चा की जिला महामंत्री भी हैं ।आज उन्होंने जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी डॉ जयपाल सिंह चौहान के समक्ष पत्र देकर अपनी दावेदारी प्रस्तुत की उनका कहना है कि जनता का अतुलनीय प्रेम पहले भी उन्हें मिलता रहा है और संगठन अगर उन्हें चुनाव लड़ने का अवसर प्रदान करता है। तो क्षेत्र में निश्चित रूप से एक बार फिर से विकास की गंगा बहेगी। साथ में डॉ मनमोहन शर्मा, यशपाल चौहान, हिमांशु सैनी,शालिनी यादव, हेमराज बिष्ट,पंकज चौधरी,प्रमोद चौहान आदि शामिल हुए।