Thursday, April 30, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नाती ने बाबा को मारपीट कर किया घायल

नाती ने बाबा को मारपीट कर किया घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना लाइनपार क्षेत्र के बारेलाल की ठार में जमीनी विवाद को लेकर नाती ने बाबा को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल बाबा ने नाती के खिलाफ थाने में तहरीर दी। थाना लाइनपार क्षेत्र के बारेलाल की ठार गुदाऊ निवासी 74 वर्षीय बारेलाल पुत्र स्वर्गीय पोतीराम ने अपने सगे नाती योगेश के खिलाफ जमीनी विवाद के चलते मारपीट कर घायल करने की तहरीर थाने में दी। पुलिस ने अभियोग दर्ज करने के बाद घायल वृद्ध का जिला अस्पताल में उपचार, डाक्टरी परीक्षण कराया।