सासनी/हाथरस,जन सामना| उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड संस्थापक लाॅड पावेल को गांव खेडा फिरोजपुर के विद्यादेवी पब्लिक स्कूल में उनकी पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजली दी गई। हाथरस के जिला अध्यक्ष जिला विद्यालय निरीक्षक सुनील कुमार, जिला मुख्यायुक्त उप शिक्षा निदेशक डॉ ऋचा गुप्ता जी के निर्देशन में प्रगतिशील प्रशिक्षण शिविर के दौरान स्काउट अधिकारियों ने श्रद्धांजली देते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने हेतु कैडेट्स को प्रोत्साहित किया। तथा शिविर का निरीक्षण किया गया। सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर अलीगढ़ मंडल अलीगढ़ राजेश कुमार प्रजापति तथा जिला संगठन आयुक्त धीरेंद्र प्रताप सिंह ने शिविर की सफलता तथा कोविड-19 को देखते हुए नियम पालन, मास्क व दूरी पालन करते हुए कार्य करने को प्रेरित किया। इस अवसर पर स्काउट विकास कुमार, एच बी डब्लू प्रेमपाल सिंह तथा समस्त स्काउट गाइड कैडेट्स मौजूद थे।
Read More »