Friday, May 16, 2025
Breaking News

कथावाचक डा. संजय कृष्ण सलिल के श्रीमुख से होगी श्रीमद्भागवत कथा का वर्णन

फिरोजाबाद। अग्रोह विकास समिति एवं भारत विकास समिति के तत्वाधान में वृंदावन से पधारे प्रसिद्व कथावाचक डा. संजय कृष्ण सलिल के श्रीमुख से गेें 25 से 31 अक्टूबर तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। जिसके मुख्य यजमान सुधीर अग्रवाल होंगे। कथावाचक डा. संजय कृष्ण सलिल ने मीडिया से रूबरू होकर बताया कि 25 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक गर्ग होटल में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया है। जिसमें 27 अक्टूबर का दोपहर तीन बजे से सती चरित्र, प्रहलाद चरित्र, 28 को श्रीराम जन्म, श्रीकृष्ण जन्मलीला, 29 को गोवर्धन पूजा, 30 को रूक्कमणी मंगल एवं 31 अक्टूबर को सुदामा चरित्र एवं सात दिवसीय कथा का समापन होगा।

Read More »

पहली बार नगर निगम आयोजित करेंगा दीपावली मेला

मेले में स्ट्रीट बेंडरों को स्टॉल लगाने को मिलेगी निःशुल्क जगह
फिरोजाबाद। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के आदेश पर नगर निगम प्रशासन द्वारा पहली बार 28 अक्टूबर से चार नवंबर तक भव्य दीपावली मेले का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को महापौर नूतन राठौर एवं नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा ने मीडिया से रूबरू होकर मेले के संबंध में जानकारी दी।उन्होंने बताया कि शासन के आदेश के बाद पहली बार नगर निगम द्वारा दीपावली मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें स्ट्रीट बेंडरों को नगर निगम द्वारा निःशुल्क स्टॉल लगाने के लिए जगह दी जायेगी। जहॉ वे अपने सामान की बिक्री कर सके। मेले में दीपावली से संबंधित आइटम मेले में उपलब्ध रहेंगे।

Read More »

महापौर ने लगभग 47 लाख के सीसी सड़क निर्माण कार्य की रखी नींव

फिरोजाबाद। नगर निगम द्वारा शहर में विकास कार्य बहुत तेजी से कराएं जा रहे है। इसी क्रम में मंगलवार को महापौर नूतन राठौर ने लगभग 47 लाख के सड़क निर्माण कार्य का हवन-पूजन कर शुभारम्भ किया।मंगलवार को महापौर नूतन राठौर ने वार्ड सं. 62 नगला गूलरिया के  अम्बे नगर में लगभग 15 लाख 31 हजार के आर.सी.सी. नाली एवं कलर्ड स्ट्रिप के साथ इंटरलॉकिंग सडक निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया। वहीं वार्ड सं. 50 नया रसूलपुर में 8 लाख 56 हजार के सी.सी.सडक निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसके अतिरिक्त वार्ड सं. 18 व 19 में लगभग 23 लाख 77 हजार 518 रूपए के नाली मरम्मत एवं सी.सी. द्वारा सडक सुधार कार्य का श्रीफल फोड़कर शुभारम्भ किया।

Read More »

ट्रेन की चपेट में आने से महिला सहित 2 की मौत

हाथरस। कस्बा हाथरस जंक्शन स्थित रेलवे स्टेशन के निकट आज एवं रात्रि को एक महिला सहित दो लोगों की ट्रेन की चपेट में आने से ददर्नाक मौत हो गई तथा दोनों की मौत की खबर से परिजनों में भारी कोहराम मच गया है।बताते हैं थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव देवी नगर निवासी करीब 50 वर्षीय कृष्णा कुमारी पत्नी विनोद कुमार सेंगर आज सुबह दवा लेने के लिए जा रही थी और रेलवे लाइन पार करते समय अचानक ट्रेन की चपेट में आ गई।

Read More »

पुलिस कप्तान ने की बाजारों में पैदल गश्त

हाथरस। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा आगामी त्यौहार धनतेरस, दीपावली, गोवधर्न पूजा, भैया दूज आदि के दौरान जनपद में शान्ति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था को सुढ बनाये रखने के ष्टिगत क्षेत्राधिकारी नगर, थाना प्रभारी कोतवाली मय पुलिस फोर्स के साथ शहर के सासनी गेट चैराहा, कमला बाजार, सरार्फा बाजार, घण्टाघर, रामलीला मैदान, पंजाबी बाजार आदि मुख्य बाजारों व स्थानों में पैदल गश्त किया गया।

Read More »

कोरोना टीकाकरण सुरक्षा का मजबूत आधार, दोनों डोज अवश्य लगवाएं

हाथरस। कोविड-19 संक्रमण से बचने के लिए आमजन में जागरूकता और सजगता जरूरी है। यदि सभी लोग कोविड-19 नियमों के प्रति जागरूक रहें तो पूरे देश में इस महामारी को नियंत्रित किया जा सकता है। भीड़ वाले स्थानों में जाने से बचें। मास्क, सैनिटाइजर तथा बार-बार हाथ धोने के साथ टीकाकरण बेहद आवश्यक है। जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी ड. चतुर सिंह ने कहा कि कोरोना की दोनों वैक्सीन सुरक्षित हैं। लोग कोरोना वैक्सीन को लेकर अफवाहों पर ध्यान न दें। जल्द अपना वैक्सीनेशन करवाएं। कोरोना महामारी से बचाव में सुरक्षा कवच के रूप में वैक्सीनेशन जरूरी है।

Read More »

अधिवक्ता को धमकी पर कप्तान से मिले वकील, सौंपा ज्ञापन

हाथरस। अधिवक्ता को मिली जान से मारने की धमकी से जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया। साथ ही एक ज्ञापन भी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष को सौंप धमकी के संबंध में पुलिस अधीक्षक और जिला जज को अवगत कराया।भोलू शर्मा एडवोकेट के मुताबिक 21 अक्तूबर को उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी।

Read More »

कांग्रेस की प्रतिज्ञा रैली 30 को शहर में

हाथरस। प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा रैली 30 अक्टूबर को हाथरस पहुंचेगी। रैली के स्वागत एवं सभा के भव्य रूप देने के लिए एवं अभूतपूर्व संदेश देने के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभारी उपेंद्र सिंह, प्रदेश महासचिव प्रभारी श्याम सुंदर उपाध्याय बिट्टू भैया, प्रदेश सचिव प्रभारी अमित सिंह ने जिला शहर फ्रंटल प्रकोष्ठ विभाग, ब्लक एवं नगर अध्यक्षों के साथ जिला कांग्रेस कैंप कायार्लय राधा कृष्ण भवन आगरा रोड पर जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य की अध्यक्षता एवं शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कदर्म के संचालन में की बैठक में प्रतिज्ञा यात्रा कारूट चार्ट बनाया गया तथा पदाधिकारियों से सुझाव लिए गए। पदाधिकारियों को स्वागत के पइंट एवं सभाओं की जिम्मेदारी दी गई।

Read More »

उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित एवं समय पर हो समाधान: आयुक्त 

हाथरस। अलीगढ मंडल के आयुक्त गौरव दयाल ने जिलाधिकारी रमेश रंजन के साथ औद्योगिक आस्थान में मण्डलीय उद्योग बंधु समिति की समीक्षा बैठक करते हुए उद्यमियों की समस्याओं का तत्परता से समाधान करने के निदेर्श दिए, जिससे उद्योगों को बढ़ावा तथा बेरोजगार युवकों को रोजगार मिल सके।आयुक्त ने उद्यमी एसोसिएशन की हर समस्या के समाधान हेतु आश्वस्त करते हुए कहा कि उद्यमियों की समस्याओं के समाधान हेतु वह हमेशा तत्पर एवं सजग हैं। उन्होंने कहा कि आपकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर जिला स्तर पर संबंधित विभागों द्वारा किया जायेगा तथा उद्यमियों की जो भी समस्यायें हैं उन पर गम्भीरता से विचार करते हुए समस्या का समाधान किया जायेगा।

Read More »

राजा महेन्द्र प्रताप किले में  चलाया स्वच्छता अभियान

हाथरस। युवा कायर्क्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की इकाई नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में जिला युवा अधिकारी  दिव्या शर्मा एवं लेखा एवंकार्यक्रम सहायक ऊषा सक्सेना के नेतृत्व में स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत विकास खण्ड मुरसान में राजा महेन्द्र प्रताप के किले में स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान चलाया गया।

Read More »