थानों में बरसों से तैनात सिपाहियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव जरूरी
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने जहाँ विभागीय आदेश के अनुपालन में दो निरीक्षकों और एक उपनिरीक्षक को गैर जनपद स्थानांतरित होने के कारण कार्यमुक्त कर दिया।वहीं दस के कार्यक्षेत्र में बदलाव भी किए है।नवीनतम आदेश के अनुसार सम्बन्धित निरीक्षकों को नवीन नियुक्ति पर तत्काल रवाना होने और लौटती डाक से अनुपालन आख्या प्रेषित करने हेतु आदेशित किया गया है।
जनपद में कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा समय-समय पर ऐसे फेरबदल किए जाते हैं लेकिन वास्तविकता यह भी है कि निरीक्षक और उप निरीक्षक के तबादले से कुछ समय के लिए थानों में कार्य भी प्रभावित होता है।
Jansaamna
करीब एक साल के लंबे अंतराल के बाद किसान आंदोलन का स्वर धीमा पड़ा है। प्रधानमंत्री मोदी ने तीन विवादास्पद कृषि कानून वापस लेने की घोषणा की है और एमएसपी से जुड़े मुद्दे पर विचार करने के लिए एक समिति बनाने की घोषणा की है। हालांकि किसानों ने आंदोलन को अभी समाप्त नहीं किया है और यह जीत किसानों की अभी अधूरी ही है क्योंकि जब तक एमएसपी पर कोई कानून नहीं बन जाता है तब तक उनका संघर्ष अधूरा ही है।
प्रकृति का नियम है, जो पैदा होता है, वह मरता है। यह तमाम संदर्भों में सच साबित होता है। थोड़ा दूर तक सोचें तो यह भी कहा जा सकता है कि मोबाइल भी कुछ ऐसा ही है। समझबूझ कर उपयोग करें तो मोबाइल बहुत काम की चीज है। पर बुद्धि को ताक पर रख कर इसका धड़ाधड़ उपयोग करें तो पतन के लिए यह काफी है। अभी कुछ दिनों पहले ह्वाटसएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम 7-8 घंटे बंद रहा तो हाहाकार मच गया। थोड़ी देर के लिए लोगों को लगा कि जैसे ऊनका सर्वस्व लुट गया है। मजा तो तब आया, जब वह फिर से चालू हुआ। उसके बाद जो मिम्स फैलने लगा, वह मजेदार था। पर कुछ हद तक सटीक भी था।
देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में भले ही लगातार कमी देखी जा रही है लेकिन पिछले कुछ महीनों से देश के कई राज्यों में डेंगू के बढ़ते मामलों के साथ कुछ दिनों से जीका वायरस ने भी नई चिंता को जन्म दिया है। उत्तर भारत और खासकर उत्तर प्रदेश में जीका वायरस के मामले जिस तेजी के साथ सामने आए हैं, उससे चिंता का माहौल बनना स्वाभाविक है। उत्तर प्रदेश के कानपुर, कन्नौज, लखनऊ, मथुरा सहित कई जिलों में जीका वायरस के मामले सामने आए हैं और अब फतेहपुर जिले में भी जीका वारयस का केस सामने आने के बाद वहां स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है।
फिरोजाबाद।
फिरोजाबाद।
फिरोजाबाद।
फिरोजाबाद।