Wednesday, June 24, 2026
Breaking News

एंडपिक्चर्स ने ‘काँचीः द अनब्रेकेबल’ का डायरेक्टर्स कट किया पेश

जन सामना डेस्कः इस सप्ताह के अंत में, ‘काँचीः द अनब्रेकेबल’ के डायरेक्टर्स कट के रूप में एक प्रेरक और मनोरंजक अनुभव के लिए तैयार रहे, जो इस रविवार, 6 दिसंबर को रात 11 बजे स्क्रीन पर होने वाला है। तो आप अपने सबसे आरामदायक पायजामे और पॉपकॉर्न के सबसे बड़े टब के साथ तैयार रहें, क्योंकि आप अपने पसंदीदा महीने की रोमांचक शुरुआत करने वाले हैं।
इंद्राणी चक्रवर्ती, कार्तिक आर्यन, मिथुन चक्रवर्ती और ऋषि कपूर के शानदार अभिनय के साथ यह रोमांटिक ड्रामा आपको भरपूर मनोरंजन देगा। फिल्म एक महिला की अंदरूनी शक्ति को खूबसूरती से पेश करती है, जो अपने देश में अन्याय के खिलाफ एक मिलियन से अधिक दमित युवाओं का प्रतिनिधित्व करती है। पुरस्कार विजेता निर्देशक, सुभाष घई द्वारा निर्देशित, यह फिल्म आपको संवेदनाओं का पूरा अहसास, और पूरा एंटरटेनमेंट देती है, और निश्चित रूप से आपको पूरी तरह से प्रेरित भी करेगी!

Read More »

प्रभारी मंत्री ने छतेनी प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को वितरित किये निःशुल्क स्वेटर

कानपुर देहात। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री, नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग उत्तर प्रदेश व जनपद प्रभारी मंत्री महेश चंद्र गुप्ता द्वारा मलासा विकासखंड के छतेनी प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को निःशुल्क स्वेटर वितरण कार्यक्रम का मां. सरस्वती के चित्र पर माल्र्यापण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर 2 बच्चों ने प्रभारी मंत्री, विधायक अकबरपुर रनियां, भोगनीपुर, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, आदि के समक्ष शीर्षासन कर उपस्थित जनों को प्रसन्न किया और जिलाधिकारी व विधायक ने बच्चों को पुरस्कृत भी किया।

Read More »

प्रभारी मंत्री ने जनप्रतिनिधिगणों व अधिकारियों के साथ नवनियुक्त शिक्षकों को दिये नियुक्ति पत्र

प्रभारी मंत्री ने कार्यक्रम में गोल्डन कार्ड धारकों का कार्ड वितरण, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना योजना के बीमा लाभार्थियों को बीमा का वितरण, निःशुल्क खतौनी वितरण के साथ-साथ मिशन शक्ति में अच्छा कार्य करने वाली नोडल शिक्षिकाओं एवं बच्चों को किया पुरस्कृत
कानपुर देहात। प्रदेश में नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरण को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री द्वारा नवनियुक्त के साथ वार्ता कर उनकी सफलता की शुभकामनाओं सम्बन्धी वीडियो कांन्फ्रेसिंग के द्वारा कलेक्टेªट एनआईसी में राज्यमंत्री, नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग उत्तर प्रदेश/जनपद के प्रभारी मंत्री महेश चंद्र गुप्ता व जनप्रतिनिधियों अधिकारियों की मौजूदगी में  मुख्यमंत्री जी का उद्बोधन सुना गया।

Read More »

शातिर पशु तस्कर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, सात राशि गोवंश बरामद

चन्दौली। जिले की चकिया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मूसाखांड़ गांव के पास से एक पिकअप पर लदे सात राशि गोवंशों के साथ दो तस्करों को मुठभेड़ के बाद पड़ने में सफलता पायी है। बताया गया कि पुलिस अधीक्षक अमित कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के आदेशानुसार अपराध नियंत्रण के दिए गये निर्देश के क्रम में क्षेत्राधिकारी के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक रहमतुल्लाह खान के द्वारा गठित टीम ने मुठभेड़ के बाद इस बरामदगी और गिरफ्तारी को की है।पकड़े गये लोगों के पास से पुलिस ने दो कट्टा, एक खोखा, एक जिन्दा कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम राकेश केशरी निवासी बहुआर थाना जमालपुर मीरजापुर तथा संजय भारती थाना जमालपुर मीरजापुर बताये गये हैं। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्तों को थाने लाने के बाद सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की टीम में उ०नि०आलोक कुमार सिंह चौकी प्रभारी शिकारगंज, उ०नि०गिरीश राय चौकी प्रभारी रामपुर भभौरा, हे०का०सुरेश कुमार सिंह, का०सुरेन्द्र यादव,प्रदीप यादव,प्रियांशु प्रजापति शामिल रहे।

Read More »

सड़क  हादसों में बालक सहित दो लोगों की मौत दो लोग घायल

फिरोजाबाद। जनपद के अलग -अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक बालक सहित दो लोगों  की मौत हो गयी। जबकि दो लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाना टूण्डला क्षेत्र के उसायनी के समीप सवारियों से भरे टैम्पों को एक ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। जिससे टैम्पों से गिरकर 12 वर्षीय लकी पुत्र राजू निवासी हिमायूपुर थाना दक्षिण की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। बालक को जीवित होने की आश लेकर उसका नाना पप्पू उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया। जहाॅ चिकित्सक ने बालक को मृत घोषित कर दिया। मृतक बालक के नाना पप्पू ने बताया कि वह अपने धेवते  लकी को लेकर छोटी पुत्री सुधा पत्नी विजय के घर नारखी के गांव बेलनगंज कोठी गया था। जहाॅ से टैम्पों में सवार होकर अपने गांव थाना मटसैना क्षेत्र के दतावली लोैट रहा था। मृतक बालक अपनी माॅ के साथ ननिहाल में ही रहता था।

Read More »

पैसे के लेन-देने में कम्प्यूटर संचालक को मारी गोली

फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र के सन्तनगर में एक कम्प्यूटर सेन्टर संचालक का उसके साथी सहित गोली मार कर घायल कर दिया। घायल ने बताया कि पैसे के लेने-देने को लेकर हुई कहासुनी में युवक ने गोली मारी है। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। घटना की जानकारी होने पर इलाका पुलिस के साथ आलाधिकारी मौके पर पहुच गये।
बताते चले कि थाना लाइनपार क्षेत्र के गांव नगला गोकूल निवासी 27 वर्षीय हरीशंकर उर्फ हरीओम पुत्र अरविन्द्र कुमार रामनगर स्थित संन्तनगर में एपी कम्प्यूटर सेन्टर चलाता है। शुक्रवार की दोपहर को कुछ लोगों से कम्प्यूटर संचालक की कहासुनी हो गयी। उसी दौरान गोली चलने से हडकम्प मच गया। लोगों ने देखा कि हरीशंकर अपने साथी थाना टूण्डला कें राजा का ताल निवासी 25 वर्षीय सोनू पुत्र ग्या प्रसाद के साथ घायल हालत में पडा है। हरीशंकर के पैर में गोली लगी है, जबकि सोेनू के सिर से खून बह रहा था।

Read More »

आवारा सांड के शव का किया अंतिम संस्कार

सासनी/हाथरस,जन सामना। आवारा सांड की मौत के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं बजरंगदल कार्रकर्ताओं ने सांड के शव का अंतिम संस्कार किया। शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए पदाधिकारियों ने बताया कि कोतवाली चैराहे के निकट एक सांड की मौत हो गई थी। जिसके शव को जेसीवी मशीन द्वारा कोतवाली के निकट पडी खाली जगह में गड्ढा कराकर उसका समाधिस्थ कर अंतिम संस्कार किया। इस अंतिम संस्कार प्रशासन का भी सहयोग किया। अंतिम संस्कार करने वालों में विद्यार्थि परिषद नगर अध्यक्ष अनिल शर्मा, नगर संयोजक बजरंग दल मोहित शर्मा, नगर सह संयोजक बजरंग दल ललित कुमार, गौसेवक कान्हां आदि का विशेष योगदान रहा।

Read More »

ससुरालियों ने घर में घुसकर दामाद की मां को पीटा

सासनी/ हाथरस,जन सामना। गांव शाहपुर खुर्द में एक युवक के ससुरालियों ने उसके घर में आकर दामाद और उसकी मां से मारपीट कर दी। जिससे युवक और उसकी मां घायल हो गये। पुलिस ने घायलों का उपचार सीएचसी में कराया है। वहीं युवक ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है।  कोतवाली में तहरीर देते हुए गांव शाहपुर खुर्द निवासी रोहित पुत्र जबाहर लाल ने कहा है कि दिनांक 3 दिसंबर दिन गुरूवार को अपनी पत्नी को अपनी ससुराल से लेकर आया था, तब कोई बात नहीं थी। शुक्रवार को उसके ससुराली आए और घर में आते ही उसकी मां से मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर ससुरालियों ने उसे भी नहीं छोडा। सिर में डंडा लगने के कारण रोहित और उसकी मां चंद्रवती घायल हो गये। मारपीट के दौरान घर में मची चीख पुकार सुनकर पडौसी आ गये। जिन्हें देखकर ससुराली भाग जाने में कामयाब हो गये। पीडित ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है, पीडित ने सास ससुर सहित पांच लोगों पर मारपीट के अलावा घर में बक्से का ताला तोडकर पांच हजार रूपये तथा सोने चांदी के आभूषण लूटने का अरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने घायल मां बेटा का उपचार सीएचसी में कराया है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read More »

असंतुलित बाइक टकराई डिवाइडर से चालक घायल

सासनी/ हाथरस,जन सामना। आगरा अलीगढ रोड स्थित पुरानी सब्जी मंडी के निकट एक बाइक सवार की बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे बाइक सवार सडक पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार मोहल्ला घोसियान कस्साबान निवासी फैजान पुत्र तस्लीम किसी काम से पुरानी सब्जी मंडी की ओर गया था। जो काम समाप्त करने के बाद बाइक द्वारा ही अपने घर को लौट रहा था। बताते हैं कि जैसे ही वह गंदे नाले की ओर से अपनी बाइक मोडने लगा तो उसकी बाइक असंतुलित हो कर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे फैजान सडक पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों की भीड जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। जहां हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसका उपचार जारी है।

Read More »

शांतिभंग में पांच पाबंद

सासनी/हाथरस,जनसामना। कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग जगहों से पांच लोगों को शांतिभंग के अरोप में बंद किया है।
शुक्रवार को एसएचओ गौरव सक्सेना के अनुसार वह शांति व्यवस्था हेतु कस्बा में गश्त पर थे, तभी उन्हें अलग-अलग जगहों पर झगडा होने की सूचना मिली जिसके आधार पर एसआई सोनम एसआई हरीश राजपूत तथा हेड कांस्टेबल विनोद कुमार एवं कांस्टेबल हिमांशु को भेजकर राजू पुत्र रामचंद्र, गौरव पुत्र राजू तथा दूसरे पक्ष कैलाश व महेश पुत्रगण महावीर को को कोतवाली बुला लिया जिनके खिलाफ शांतिभंग का अभियोग पंजीकृतकर न्यायालय में पेश किया है। वही एसआई शांति शरण यादव ने बॉबी चौधरी पुत्र जगदीश निवासी निहोरा थाना इगलास जनपद अलीगढ़ को शराब पीकर सड़क पर गाली गलौज करने गिरफ्तार कर शांतिभंग के अरोप में न्यायालय में पेश किया है।

Read More »