कान्स्टेबल के घर से बरामद हुआ चोरी का माल
इटावा, राहुल तिवारी। इटावा जनपद में हो रहे क्राइम पर अंकुश लगाने वाले एएसपी के निर्देशन में पुलिस ने अपराधियों की धर पकड़ तेज कर दी है। थाना ऊसरहार के ग्राम अहिबरपुरा का निवासी अभियुक्त जनसेवा केन्द्र चलाता था वह सरकारी अधिकारियों की मुहरें बनवाकर फर्जी तरीके से हस्ताक्षर कर प्रपत्र तैयार करता था। इसके बदले वह अपने ग्राहकों से मोटी फीस भी वसूलता था। थाना ऊसराहार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापामारा तो अभियुक्त के पास से तहसीलदार, एसडीएम व विभिन्न अधिकारियों की फर्जी तरीके से बनाई गई मुहरें और फर्जी सरकारी दस्तावेज बरामद किये। अभियुक्त पर मामला पंजीकृत करके जेल भेज दिया गया।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने फ्रेण्डस कालोनी स्थित पुलिस महकमे के एक सिपाही के घर छापा मारा तो उसके घर में चोरी की कार, एक मोटर साइकिल व अवैध पिस्टल सहित डेढ़ लाख रुपये बरामद किये। कान्स्टेबल डायल 100 में हरदोई जनपद में तैनात है। जनपद इटावा की पुलिस हरदोई की पुलिस से सम्पर्क में हैं जांच कर रही है कि यह सिपाही की कार्यशैली व क्रिया कलापों की जांच में जुटी है। जल्द ही सिपाही को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
Read More »
Jansaamna
कानपुरः नीरज राजपूत। नगर के गुजैनी वार्ड संख्या 55 में भारतीय जनता पार्टी के पार्षद अनिल वर्मा ने जनता की समस्याओं के लिए गुजैनी के एफ ब्लाक में रविवार को कार्यालय का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि जनता की समस्या को सुलझाने के लिए मैं हर ब्लाक में कुछ समय दूंगा जिससे जनता को राहत मिलेगी। उनकी हर समस्या को सुना जायेगा और उसे हल करवाने का प्रयास करूंगा। कार्यालय का शुभारंभ में महिला कार्यकारिणी उमा वर्मा, काव्य महरोत्रा, एस के वर्मा, विनोद मिश्रा, नीरज तोमर, सुनीता चौहान , सन्तोष चन्द्र गुप्ता लोग मौजूद रहे।
नई दिल्लीः जन सामना ब्यूरो। बिगत 14 अप्रैल 2018 को दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी दिल्ली में आयोजित सोपान साहित्यिक मंच के पहले गजल संग्रह ‘शिखर की ओर’ का विमोचन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदरणीय राजीव कटारा, सह- संपादक, कादम्बिनी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार आदरणीय शैलेन्द्र शैल ने की। कार्यक्रम में अति-विशिष्ट अतिथि के तौर पर वरिष्ठ शायर सर्वेश चंदौसवी, नानक चंद, पूर्वसचिव हिंदी अकादमी दिल्ली, रामशरण गौड़, अध्यक्ष, दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी, विनोद प्रकाश सेवानिवृत्त आई. ए. एस. एवं वरिष्ठ शायर, दीक्षित दनकौरी, वरिष्ठ शायर, देवेंद्र माँझी, वरिष्ठ शायर, खुमार देहलवी, वरिष्ठ शायर उपस्थित रहे।
घाटमपुर, कानपुरः शीराजी। क्षेत्र स्थित गिरसी गांव में महाराजा भोज की मूर्ति व मंदिर स्थापना के लिए क्षत्रिय समाज के लोगों ने बैठक कर रणनीति बनाई और स्थान चिन्हित करने के लिए समीक्षा बैठक की। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर चक्रवर्ती सम्राट महाराजा भोज क्षत्रिय सेवा समिति के बैनर तले ग्राम गिरसी स्थित पंकज सिंह परमार के आवास पर एक बैठक हुई जिसमें क्षेत्र के क्षत्रियों ने भाग लेकर क्षत्रिय सेवा समिति के सहयोग से कुलदेवी मां गण कालिका के मंदिर व चक्रवर्ती सम्राट राजा विक्रमादित्य की मूर्ति स्थापना के लिए चर्चा की गई। समिति के मीडिया प्रभारी पिंटू सिंह परमार ने पत्रकारों को बताया कि मंदिर स्थापना के लिए गिरसी या मूसानगर एवं मूर्ति स्थापना के लिए घाटमपुर स्थित क्षत्रिय महासभा मैदान को चुना गया है।
कानपुरः महेन्द्र कुमार। उन्नाव और कठुआ में हुई घटना पर सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए घटना को दुःखद बताया और कहा कि समाज में ऐसा नहीं होना चाहिए।
कानपुरः जन सामना ब्यूरो। 14 अप्रैल को महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के यशोदानगर में प्राथमिक से कक्षा 8 तक की शिक्षा के लिये Fas-Cos स्कूल का उदघाटन मुख्य अतिथि, प्रदेश सरकार के कैबिनेट में औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने किया। इस मौके पर सबसे पहले डॉ आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया गया, उसके बाद फीता काटकर देवी सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उद्घाटन किया। उन्होंने स्कूल प्रांगण में मौजूद अभिभावकों और क्षेत्र की जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि उनको स्कूल जैसी संस्थाओं से बहुत लगाव है और हमेशा बच्चों को अच्छी और रोजगार परक शिक्षा मिले ऐसे प्रयास करता रहता हूँ। इस स्कूल के प्रबंधन को भी मैं कहता हूँ कि बच्चों को कम फीस में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का प्रयास होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा मुझे विश्वास है मेरी विधानसभा क्षेत्र को एक और शिक्षा केन्द्र मिला है। इसके लिये जनता को बधाई देता हूँ। उद्घाटन समारोह में स्कूल के निदेशक मंडल के सर्वेश पाण्डेय, रंजना पाण्डेय और प्रबन्धक शौर्या पाण्डेय ने सतीश महाना और राकेश तिवारी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद प्रदेश सरकार में कारागार मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयकुमार जैकी, अपनादल एस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह और किदवईनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक महेश त्रिवेदी ने भी सम्बोधित किया। सभी विशिष्ट अतिथियों का स्वागत जिलामंत्री दक्षिण भाजपा संजय कटियार, संतोष पाण्डेय और जितेंद्र पाण्डेय ने स्मृति चिन्ह भेंट कर के किया।
⇒डा0 बी.आर. अम्बेडकर ने दलितों के उत्थान के साथ पूरे समाज को खुशहाली समृद्धि का रास्ता दिखाया
जोधपुरः जन सामना ब्यूरो। डाक विभाग ने डाकघर के खाताधारकों को राहत देते हुए ब्याज और परिपक्वता राशि के भुगतान के लिए बचत खाते की अनिवार्यता खत्म कर दी है। राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर के निदेशक डाक सेवाएं श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि कुछ माह पहले डाक विभाग ने अपने एक आदेश के तहत डाकघर की बचत योजनाओं में परिपक्वता राशि एवं ब्याज के भुगतान के लिए डाकघर में सेविंग अकाउंट खुलवाना अनिवार्य किया था, परंतु अब विभाग ने यह बाध्यता खत्म कर दी है। अब पूर्व की भाँति ही सभी योजनाओं में सीधे नकद या चेक से भुगतान हो सकेगा, जिससे ग्राहकों को सुविधा मिलेगी।