♦ प्रेस सेवा पोर्टल की जटिलताओं का दूर करने की मांग
♦ प्रेस सेवा पोर्टल व विज्ञापन पालिसी की विसंगितयों को दूर करवाने का प्रयास करूंगाः के. सतीश नम्बूदरीपद्
♦ छोटे व मझोले अखबारों का उत्पीड़न बन्द करे केन्द्र सरकारः चंदोला
♦ अखबार प्रकाशन में प्रयुक्त होने वाली सामग्री जी. एस. टी. मुक्त की जायेः श्याम सिंह पंवार
गुवाहाटीः अखिलेश सिंह। एसोसियेशन ऑफ स्माल एण्ड मीडियम न्यूजपेपर्स ऑफ इण्डिया की राष्ट्रीय परिषद् (नेशनल काउंसिल) की बैठक असम राज्य के गुवाहाटी के पलटन बाजार स्थित होटल स्टार लाइन में आयोजित की गई।
बैठक में छोटे व मझोले वर्ग के अखबारों को प्रभावित करने वाली नीतियों व उनकी समस्याओं का निराकरण करने की मांग की गई। अनेक राज्यों से पधारे प्रकाशकों ने आरोप लगाया कि केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीनस्थ आर. एन. आई. कार्यालय व सी. बी. सी. कार्यालय के अधिकारियों की मनमानी के चलते छोटे व मझोले वर्ग के अखबार मालिक परेशान हैं। इन दिनों नया प्रेस सेवा पोर्टल परेशानी का एक बड़ा कारण बना हुआ है जिसके चलते अखबारों के प्रकाशकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और प्रकाशकगण अपने-अपने अखबारों का वार्षिक विवरण नहीं भर पा रहे हैं। अतः प्रेस सेवा पोर्टल की जटिलताओं को दूर करने के साथ-साथ वार्षिक विवरण भरने का समय अगस्त 2024 तक बढ़ाया जाये। वहीं सी. बी. सी. की विज्ञापन पालिसी के चलते छोटे व मझोले अखबारों की विज्ञापन की हिस्सेदारी प्रभावित हो रही है और उनका हक मारा जा रहा है। अतः विज्ञापन नीति में संशोधन किया जाये ताकि छोटे व मझोले अखबारों की विकासदर प्रभावित ना हो। अखबार मालिकों ने यह माँग भी रखी कि अखबारों के मालिकों का परिचय पत्र भी आर. एन. आई. द्वारा जारी किया जाये।
Jansaamna
लखनऊ। प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने मध्य कमाण्ड शहीद स्मारक (स्मृतिका) को जनता दर्शनार्थ संचालित करने के अवसर पर आयोजित विशिष्ट श्रद्धांजलि समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने स्मृतिका में शहीद वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थित होकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। सेण्ट्रल कमाण्ड द्वारा स्मृतिका को आमजन के लिये प्रतिदिन दो घंटे के लिये खोलने की शुरुआत अत्यंत सराहनीय कदम है। इससे हमारे नागरिकों खास तौर पर नई पीढ़ी को अपने जाँबाज बहादुर सैनिकों के बलिदान से रूबरू होकर उनकी स्मृति में बने स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित करने का अवसर प्राप्त होगा।
फिरोजाबाद। जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में बुधवार को जिला स्वास्थ्य समिति नगरीय की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रैट सभागार में आयोजित की गई। जिसमे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों व योजनाओं की प्रोजेक्टर के माध्यम से एक-एक कर गहनता से समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह स्वास्थ्य सेवाओं में और अधिक सुधार करें और इसका सीधा लाभ जनता तक पहुचाऐं।
फिरोजाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस के युवा नेता एवं सांसद राहुल गांधी का जन्मदिन बड़ी ही सादगी के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम मंदिर में फलों का भोग लगाकर ईश्वर से उनकी दीर्घायु के लिए कामना की गई। उसके बाद ठेले वालों, रेहडी वालों, रिक्शे वालों, गरीब एवं असहाय लोगों में फल वितरित किए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि राहुल जैसा कर्मठ, ईमानदार और जुझारू नेता उन्होंने अपने जीवन में नहीं देखा। राहुल द्वारा जिस प्रकार से कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक उसके बाद मणिपुर से लेकर महाराष्ट्र तक भारत को जोड़ने के लिए जो ऐतिहासिक यात्रा की, उसकी पूरे विश्व में चर्चा है। सभी लोग उनके प्रयास की बहुत तारीफ कर रहे हैं। पीसीसी सदस्य मनोज भटेले, राहुल, रामशंकर राजोरिया, संत कुमार, खजांची दिवाकर, राजेश दिवाकर, अनिल जाटव, रामकुमार रावत, रोहित यादव, अखिलेश शर्मा, सलमान, चंद्रप्रकाश यादव आदि लोग उपस्थित रहे। वहीं महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग, पार्षद नुरूल हूदा लाला राईन गांधी के सयुक्त नेतृत्व में राहुल गांधी का जन्मदिन बड़ी ही सादगी के साथ केक काटकर मनाया।
फिरोजाबाद। निर्जला एकादशी के अवसर पर जायंट्स ग्रुप ऑफ महिला शक्ति द्वारा गांधी पार्क चौराहे पर राहगीरों को शिकंजी का वितरण किया गया। इस अवसर पर जायंट्स ग्रुप ऑफ महिला शक्ति अध्यक्ष मधु गर्ग ने कहा कि एकादशी के दिन शर्बत बाँटना बहुत पुण्य कार्य है। इस दिन स्वयं व्रत रखकर लोगों को जल से सम्बंधित चीजों का दान देते है। प्रशासनिक निर्देशिका मोनिका रानीवाला ने कहा कि भीषण गर्मी में महिला शक्ति की पदाधिकारियों ने राहगीरों को शिकंजी का वितरण कर सहयोग प्रदान किया। वित्तनिर्देशिका रीना गर्ग ने बताया की आज दो हजार ग्लास शिकंजी और 500 तरबूज का वितरण किया गया।
उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से राहुल गांधी की जीत के बाद यूपी में पार्टी के लिये नई संभावनाएं तलाश रहा कांग्रेस आलाकमान और गांधी परिवार एक बार फिर प्रदेश में विस्तार के लिये कमजोर हो चुके संगठन को नए सिरे से खड़ा करने का प्रयास कर रहा है। राहुल गांधी ने भले ही समाजवादी पार्टी के वोट बैंक के सहारे रायबरेली से जीत हासिल की हो, लेकिन वह अपनी जीत को इस तरह से प्रचारित कर रहे हैं जैसे यूपी की जनता कांग्रेस को फिर से बीजेपी के विकल्प के रूप में देखने लगी है। राहुल गांधी ने केरल की वायनाड सीट से त्यागपत्र देकर रायबरेली सीट का संसद में प्रतिनिधित्व करने का निर्णय कर कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया है, अब यह उर्जा कब तक बरकरार रहेगी कोई नहीं जानता है। इस बार समाजवादी पार्टी से हाथ मिलाकर चुनाव लड़ रही कांग्रेस को यूपी में 06 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल हुई थी। यूपी को लेकर राहुल गांधी की चपलता को आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बड़े संदेश के रूप में देखा जा रहा है। साढ़े तीन दशक से उत्तर प्रदेश में अपनी खोए जनाधार को तलाश रही कांग्रेस को अबकी लोकसभा चुनाव के नतीजों से नई उम्मीद जागी है। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की निगाह अब उत्तर प्रदेश पर सबसे अधिक है। बीजेपी ने आम चुनाव में काफी खराब प्रदर्शन किया था, इससे भी कांग्रेस में खुशी का माहौल है।
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा से उनके कार्यालय पर मिला और एक ज्ञापन सौंपा है। प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश उपाध्याय ने एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा को अवगत कराते हुए कहा कि सरकारी बस स्टैंड के सामने नॉन रोटी विक्रेता दीपक गुप्ता के विगत 15 जून गांधी पार्क चौकी इंचार्ज के द्वारा अभद्रता की गई थी। जिसके विरोध में व्यापारियों ने घटना स्थल पर धरना प्रदर्शन कर 72 घंटे का अल्टीमेटम देकर चौकी इंचार्ज को स्थानांतरण की मांग की थी। आज वह समय पूर्ण हो चुका है। व्यापारियों ने एसपी सिटी से गांधी पार्क चौकी इंचार्ज का स्थानान्तकरण करने की मांग की। इस दौरान एसपी सिटी ने व्यापारियों की बात को शांतिपूर्वक सुनकर समाधान करने का आश्वासन दिया।
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र स्थित एक पार्क में पेड़ पर युवती का शव लटका हुआ मिला। पार्क में टहलने पहुंचे लोगों ने घटना को लेकर पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने शव की शिनाख्त करने के बाद ही आस पास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं। मंगलवार सुबह लाइनपार क्षेत्र स्थित दीनदयाल पार्क में स्थानीय लोग टहलने के लिए गए थे। जहां एक पेड़ पर दुपट्टे के सहारे एक युवती का शव लटका हुआ था। इस नजारे को देख लोगों ने डायल 112 पर पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए। पुलिस ने शव की पहचान साक्षी यादव पुत्री प्रमोद यादव निवासी लाइनपार के रूप में की है।