⇒बचाव के लिए 45 नावें तैनात, राहत कार्यों के लिए एनजीओ से मदद की गुहार
नई दिल्लीः राजीव रंजन नाग। पूरे उत्तर भारत में बारिश का कहर जारी है। भारी बारिश की वजह से कई राज्यों में बाढ़ के हालात बनते जा रहे हैं। राजधानी दिल्ली में भी यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ते देख सभी एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने एहतियात के तौर पर बाढ़ग्रस्त इलाकों में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी है। दिल्ली सरकार का मानना है कि कुछ दिन तक ऐसे हालात बने रह सकते हैं।
Read More »
Jansaamna
लखनऊ। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से समस्त मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
सरवनखेड़ा, कानपुर देहात। स्थानीय गजनेर थाना पुलिस के रहमोकरम से शासन के कडे निर्देशों के बावजूद गजनेर नबीपुर व गजनेर रायपुर मार्ग पर अवैध आटो स्टैंड संचालको द्वारा मार्ग पर कुछ इस तरह आडा-तिरछा आटो खडा कर मार्ग अवरुद्ध करने से बाज नही आ रहे हैं। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पडता है। इसी तरह से सरवनखेड़ा मे गजनेर रायपुर मार्ग पर लगने वाली साप्ताहिक बाजार आज सोमवार को अवैध आटो स्टैंड व मार्ग से सटाकर दुकानदारों का अतिक्रमण परेशानी का शबब बन चुका है।
बागपत। जैन धर्म नगरी बड़ौत में प्रवचन करते हुए दिगम्बराचार्य विशुद्धसागर जी महाराज ने धर्मसभा में कहा कि घर परिवार का कुशल-संचालन करना है, तो संतुलन होना चाहिए। जिसके घर में आय अधिक होगी, व्यय कम होगा, वही अशांति और कलह से बच जाता है। देश, राष्ट्र और परिवार की समृद्धि के लिए आय-व्यय का संतुलन आवश्यक है। जीवन में शांति से जीना चाहते हो तो संतुलन सीखो। संतुलन के अभाव में जीवन अशांत हो जाता है। संतुलित बोलो, समय पर बोलो, काम का बोलों, संतुलित भोजन करो। असंतुलित जीवन प्लास्टिक पुष्पवत् व्यर्थ है। उन्होंने कहा कि साधुओं की सेवा भी करो।
बागपत। दो दिन पहले अमरोहा के कृषि विज्ञान केंद्र, गजरौला पर प्रदेश स्तरीय आम प्रदर्शन व संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों बागपत, मुरादाबाद, रामपुर, बिजनौर, हापुड़, गाजियाबाद, संभल, बुलंदशहर, सहारनपुर व गौतमबुद्ध नगर के आम उत्पादक पहुंचे और 63 किस्मों के लगभग 750 नमूनों की प्रदर्शनी लगाई गयी। कृषि विज्ञान केन्द्र, बागपत के माध्यम से जनपद के 09 किसानों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।