पता नहीं यह मंदिर मुझे क्यों अच्छा लगता था मुझे और यह भी नहीं जानती थी कि यहां बैठकर मुझे शांति क्यों मिलती है? यहीं पर गीत गुनगुनाते हुए भगवान के लिए फूलों की माला बनाना मुझे अच्छा लगता है। मां बाबूजी सुबह – सुबह आकर मंदिर की साफ सफाई में लग जाते हैं। आंगन साफ करना, पौधों में पानी डालना, फूलों का कचरा समेटना उनका यही काम था। मैं भी मां के साथ-साथ मंदिर चली आती थी। पहले पहल तो यूं ही साथ में आ जाती थी लेकिन अब यह बोलकर साथ आती हूं कि तुम्हारे काम में हाथ बंटा दूंगी तो काम जल्दी निपट जाएगा। यहीं पर काम करते-करते मैं छोटी से बड़ी हो गई थी। सभी से मेरी अच्छी जान पहचान हो गई थी। मंदिर में पुजारी मेरे हाथ की बनी माला सामने से मुझसे मांग कर चढ़ाते थे क्योंकि मैं माला बहुत सुंदर बनाती थी। मैं माला की टोकरी मंदिर के सीढ़ियों के पास रख देती थी। पंडित जी पानी के छींटे मारकर टोकरी अंदर ले लेते थे और भगवान को चढ़ा देते थे। यह मंदिर मुझे अब अपना घर जैसा ही लगने लगा था। एक दिन ना आऊं तो कुछ अधूरा सा लगता था।गंधर्व विवाह
पता नहीं यह मंदिर मुझे क्यों अच्छा लगता था मुझे और यह भी नहीं जानती थी कि यहां बैठकर मुझे शांति क्यों मिलती है? यहीं पर गीत गुनगुनाते हुए भगवान के लिए फूलों की माला बनाना मुझे अच्छा लगता है। मां बाबूजी सुबह – सुबह आकर मंदिर की साफ सफाई में लग जाते हैं। आंगन साफ करना, पौधों में पानी डालना, फूलों का कचरा समेटना उनका यही काम था। मैं भी मां के साथ-साथ मंदिर चली आती थी। पहले पहल तो यूं ही साथ में आ जाती थी लेकिन अब यह बोलकर साथ आती हूं कि तुम्हारे काम में हाथ बंटा दूंगी तो काम जल्दी निपट जाएगा। यहीं पर काम करते-करते मैं छोटी से बड़ी हो गई थी। सभी से मेरी अच्छी जान पहचान हो गई थी। मंदिर में पुजारी मेरे हाथ की बनी माला सामने से मुझसे मांग कर चढ़ाते थे क्योंकि मैं माला बहुत सुंदर बनाती थी। मैं माला की टोकरी मंदिर के सीढ़ियों के पास रख देती थी। पंडित जी पानी के छींटे मारकर टोकरी अंदर ले लेते थे और भगवान को चढ़ा देते थे। यह मंदिर मुझे अब अपना घर जैसा ही लगने लगा था। एक दिन ना आऊं तो कुछ अधूरा सा लगता था।
Jansaamna
⇒तीसरे दिन पंकज महाराज ने किया अनुयायियों को संबोधित
मथुरा। आदर्श संस्कार शाला और रमन आइडियल पब्लिक स्कूल द्वारा संयुक्त रूप से जरूरतमंद परिवारों के बच्चों संग होली कार्यक्रम ‘नेह रंगोत्सव’ का आयोजन किया गया । आयोजन में बच्चों को होली मौके पर मिठाई, रंग, गुलाल, पिचकारी, टोपी, मास्क, बिस्कुट, नमकीन, कुरकुरे, टॉफी आदि की हैपीनेस किट का वितरण किया गया। धौली प्याऊ, हनुमान नगर स्थित राधे मोहन ग्रीन होटल परिसर में आयोजित नेह रंगोत्सव में समाजसेवियों ने बच्चों संग होली खेल कर उत्सव मनाया। कार्यक्रम का उदघाटन संयुक्त रूप से गोपाल दीक्षित गुरुजी, विकास पराशर एड., अनिल अग्रवाल, साधना पराशर, सीमा यादव द्वारा माता सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने कहा कि होली सद्भावना और स्नेह का त्योहार है। योगाचार्य गोपाल दीक्षित ने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार होना आवश्यक है।
मथुरा। भक्त प्रहलाद की भक्ति भगवान के प्रति अगाध एवं निरछल मानी गई है। ब्रज की माटी तो इसी से प्रेरित होकर आस्था की उसी अग्निपरीक्षा की सैकड़ों वर्षों से गवाह रही है। गांव फालैन का मोनू पंडा बुधवार की भोर बेला में उसी भक्तिरस में डूबकर धधकती होलिका में जा कूदा। फिर सकुशल बाहर निकलकर आस्था की लकीर को और लंबा कर दिया।
इटावा। सैफई में नेताजी की कोठी पर बने पंडाल में होली मिलन कार्यक्रम में मंच पर बैठे अखिलेश यादव चाचा शिवपाल एवं रामगोपाल यादव, अभिषेक यादव, धर्मेंद्र यादव, तेज प्रताप यादव ने प्रदेश भर से पहुंचे कार्यकर्ताओ से मुलाकात की। हर वर्ष की भांति इस बार नही हुई फूलो की होली बल्कि सादगी के साथ नेताजी को नमन किया गया। नेताजी की समाधि पर पहुंचे शिवपाल यादव, रामगोपाल यादव ने पुष्प अर्पित कर नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की। सैफई में नेताजी के बिना सादगी से होली मनाई गई। नेताजी की कोठी में बने मंच पर अखिलेश यादव शिवपाल यादव रामगोपाल यादव अभिषेक यादव तेज प्रताप यादव धर्मेंद्र यादव विधायक प्रदीप यादव राघवेंद्र गौतम आदि लोग रहे। नेताजी मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद सैफई के इस पहले त्यौहार को शांति प्रिय ढंग से नेताजी को श्रद्धांजलि देते हुये कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आजमगढ़। जवाहर नवोदय विद्यालय के पूर्व विद्यार्थियों का एल्युमिनाई मीट और होली मिलन समारोह का आयोजन आजमगढ़ शहर स्थित पालीवाल गेस्ट हॉउस में 9 मार्च को किया गया। नवोदय एल्युमिनाई वेलफेयर एसोसिएशन (नवा), आज़मगढ़ के तत्त्वावधान में आयोजित समारोह में देश-विदेश के विभिन्न भागों में रह रहे नवोदयन्स जुटे और अपनी जड़ों को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वर्ष 1995 और 1996 में पास आउट एल्युमिनाई बैच को सम्मानजनक उपलब्धियों के लिए नवोदय रत्न से और 1997 में पास आउट एल्युमिनाई बैच का सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन मनाकर उन्हें सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच कविताओं की धारा भी बही और नवोदयन्स होली मिलन में एक दूसरे से मिले और एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर स्कूली दिनों की रंग-बिरंगी यादें ताजा की। कार्यक्रम का शुभारंभ वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव, सहायक शिक्षा निदेशक आनंद पांडेय ने नवा अध्यक्ष घनश्याम यादव और अन्य अतिथियों संग दीप प्रज्वलन कर किया।
हमीरपुर। जिले में परंपरागत तरीके से होली का त्यौहार धूमधाम व उत्साह के साथ मनाया गया। होरियारों की टोली फाग गाते हुए गलियों में घूम कर रंग अबीर व गुलाल का आनंद उठाया और एक दूसरे से गले मिलकर पकवान खिलाकर मुंह मीठा करा कर बधाई दी। वहीं बच्चों ने भी पिचकारी में रंग भर कर जमकर होली का आनंद उठाया। युवाओं ने डीजे पर जमकर नाच गाना किया। डीएम डॉ0 चंद्र भूषण त्रिपाठी व एसपी शुभम पटेल ने पुलिस लाइन में रंगों की होली खेली और नगर वासियों को शुभकामनाएं दी। ग्रामीण क्षेत्रों में भी होली का उमंग रहा। बच्चों ने जमकर रंग व गुलाल उड़ाए और बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। जगह-जगह पिचकारी और रंग की दुकानें सजी रहीं। मुखौटा पहने युवा पहचान में नहीं आए। चारों तरफ डीजे का शोर सुनाई दिया। वहीं जिलाधिकारी डॉ0 चंद्र भूषण त्रिपाठी ने अपने आवास पर अधिकारियों, मीडिया व कर्मचारियों को गुलाल लगाकर होली के रंगों में रंगे रहें। होली तथा दूज के त्यौहार हर्षाेल्लास एवं परंपरागत ढंग से रंगों के साथ मनाया गया। लोगों ने एक दूसरे को रंग अबीर व गुलाल लगाकर गले लगाया और होली की बधाइयां दी। वही दूज में बहनों ने अपने भाइयों के टीका कर लंबी उम्र की कामना की। बीते मंगलवार को होलिका दहन का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
ऊंचाहार, रायबरेली। मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव नारायणपुर मजरे आइमा जहनियां का है, जहां बुधवार की रात गांव निवासी राकेश कुमार की गाँव के ही कुछ लोगों से कहासुनी हो गई, आरोप है कि करीबन एक दर्जन लोग लाठी डंडे से लैस होकर आये और उसे पीटना शुरू कर दिया। बीच बचाव करने आये उसके भाई गुड्डू को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। परिजनों द्वारा घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज कुमार शुक्ल ने बताया कि मारपीट में घायल दो लोग सीएचसी आये थे, जिनका उपचार किया गया ।
⇒फूलों की होली, छप्पन भोग, हरिनाम संकीर्तन एवं महाभिषेक रहा आकर्षण का केन्द्र