महिला डॉक्टर ने परिवारीजनों को सांत्वना देने के बजाए उनकी धड़कनों को बढ़ाया
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। जिले की बदहाल चिकित्सा व्यवस्था में अब तक क्षेत्रीय स्तर के सीएचसी और पीएचसी ही थे लेकिन अब जनपद का राणा बेनी माधव जिला अस्पताल भी भ्रष्टाचार की सीढियां चढ़ने लगा है। यहां वर्षों से तैनात स्टॉफ आम जनमानस से तो तीखे तेवरों में बात करता ही है इसके साथ साथ पत्रकारों से भी बात करने में उन्हें एलर्जी होती है। जिला अस्पताल की महिला डॉक्टर निर्मला साहू का कहना तो यहां तक है कि पत्रकार क्या कोई नेता मंत्री है जो उसकी बात को सुनें।
यह है मामला:-
बुधवार को एक प्रसव पीड़िता ऊंचाहार से रेफर होकर जिला अस्पताल रायबरेली के लिए पहुंची जहां पर उसे काफी देर तक बेड पर तो लिटाए रखा गया लेकिन भर्ती नहीं किया गया था और वहां पर मौजूद स्टाफ द्वारा उसे तरह-तरह के अनहोनी जैसी घटनाएं हो जाने के बारे में बताया जाने लगा, जिससे प्रसव पीड़िता की धड़कन भी पढ़ने लगी। बाद में काफी विनती करने के बाद मरीज को भर्ती किया गया।
Read More »
Jansaamna
मनुष्य के पास मन की संकल्प शक्ति यह एक महत्वपूर्ण अस्त्र है, जिसके दम पर स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र में बड़ी जीत हासिल की जा सकती है!!
रुपये के मूल्यह्रास का मतलब है कि डॉलर के मुकाबले रुपया कम मूल्यवान हो गया है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 77.44 के सर्वकालिक निचले स्तर पर आ गया। सख्त वैश्विक मौद्रिक नीति, अमेरिकी डॉलर की मजबूती और जोखिम से बचने, और उच्च चालू खाता घाटे से भारतीय रुपये के लिए गिरावट चिंता का विषय है। भारतीय रुपये के मूल्यह्रास के पीछे विभिन्न कारक देखे तो वैश्विक इक्विटी बाजारों में एक बिकवाली जो अमेरिकी फेडरल रिजर्व (केंद्रीय बैंक) द्वारा ब्याज दरों में वृद्धि, यूरोप में युद्ध और चीन में कोविड -19 के कारण विकास की चिंताओं से शुरू हुई थी।
आमजन की शिकायतों का निस्तारण स्थानीय स्तर पर हो, उन्हें अनावश्यक उच्च स्तरीय कार्यालयों के चक्कर न लगाना पड़े
वाराणसी और कैण्ट प्रधान डाकघर में होगी पार्सल पैकेजिंग यूनिट की स्थापना – पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव
ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। एक बार फिर एंबुलेंस में मौजूद कर्मियों ईएमटी पायलट, व आशाबहू की मदद से एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव हुआ। मामला ऊंचाहार क्षेत्र के पूरे खोजनपुर निवासी रंजना देवी पत्नी अरविंद कुमार के यहां का है। पीड़िता को आज सुबह अचानक से तेज प्रसव पीड़ा शुरू हुई तभी परिजनों के द्वारा 108 पर कॉल किया गया। जिस पर एंबुलेंस संख्या यूपी 32 BG 9829 को सूचना मिली और एंबुलेंस अपने निर्धारित समय पर पहुंचकर मरीज को लेकर सीएचसी के लिए निकली, तभी रास्ते में ऊंचाहार सवैया तिराहा के नजदीक लल्ला ढाबा के पास पीड़िता अत्यधिक प्रसव पीड़ा होने पर एंबुलेंस रोक दी गई। एमटी पप्पू प्रसाद, पायलट विद्या प्रकाश सिंह एवं आशा बहू की मदद से भोर में लगभग 3:00 बज के 15 मिनट पर एंबुलेंस में ही पीड़िता का सुरक्षित प्रसव कराया गया। जिस पर महिला ने बेटी को जन्म दिया। उसके बाद पीड़िता के बेहतर उपचार हेतु उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊंचाहार में भर्ती कराया गया। जहां पर सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज शुक्ला ने बताया कि जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने अपने मसीहा की मनाई पुण्यतिथि
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर रायबरेली में एक दिवसीय रोजगार मेले के आयोजन के साथ-साथ करियर कॉउंसिलिंग का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ तनुजा यादव, प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी द्वारा किया गया। उन्होंने अभ्यर्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विश्व संभावनाओं से परिपूर्ण है। रोज नये-नये करियर विकल्पों का आगाज हो रहा है। आपकी सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी यह है कि अपने कौशल व अभिरुचि के अनुसार करियर का चुनाव करें। यहां मिल रहा छोटा सा अवसर आपके जीवन को नया आयाम दे सकता है। नियोजकों से संवाद करें, सेवा शर्तों के बारे में पता करें। उसी नियोजक के यहां सेवा का चयन करें, जिससे आपके सपने साकार हो सकें। कंपनी प्रतिनिधियों द्वारा अपनी कम्पनी सेवा शर्तों के बारे में जानकारी दी गयी। मेले में 06 कम्पनियों द्वारा साक्षात्कार की प्रक्रिया पूर्ण की गयी। जिसमें 597 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न पदों हेतु कुल 189 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया।
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव व मुख्य विकास अधिकारी प्रभाष कुमार के निर्देशानुसार जिला विकास अधिकारी एस0एन0 चौरसिया ने विकास भवन स्थित महात्मा गांधी सभागार में शासन द्वारा सतत विकास लक्ष्य की अवधारणा को जनमानस में अभिज्ञानित करने के निर्देशों के अनुपालन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर कहा कि विश्व में 193 देशों का एक साथ मिलकर 17 लक्ष्यों को प्राप्त कर दुनिया को 2030 तक बेहतर बनाने का वादा पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये है कि यूनिसेफ के सहयोग से 17 सतत विकास लक्ष्य जिसमें गरीबी उन्मूलन, शून्य भुखमरी, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, लैंगिक समानता, स्वच्छ जल और स्वच्छता, सस्ती और प्रदूषण मुक्त ऊर्जा, उत्कृष्ट कार्य और आर्थिक वृद्धि, उद्योग, नवाचार और बुनियादी सुविधाए, असमानताओं में कमी, संवहनीय शहर और समुदाय, संवहनीय उपभोग और उत्पादन, जलवायु परिवर्तन, जलीय जीवों की सुरक्षा, थलीय जीवों की सुरक्षा, शांति, न्याय और सशक्त संस्थाएं एवं लक्ष्यों हेतु भागीदारी हेतु सम्बन्धित विभागों द्वारा सतत विकास 17 लक्ष्य का प्रचार-प्रसार के लिए निर्मित पेंटिंग/बैनर/पम्पलेट के माध्यम से सतत विकास की अवधारणा को जनमानस में अभिज्ञानित करने के निर्देश दिये।